जम्मू-कश्मीर में ताजा बारिश और बर्फबारी से तापमान और नीचे पहुंच गया है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश लगातार होती रही। जोकि अभी भी जारी है। त्रिकुटा पर्वत पर पहली बार हिमपात हुआ है। इसके चलते समूचा प्रदेश ठंड से कांप रहा है, आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है।
बर्फ से लकदक हुए पहाड़, ठंड से कांपा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, फिर बंद हुआ हाईवे, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर से लगातार छठे दिन उड़ानें नहीं हो सकीं और 27 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध के कारण दोपहर बाद से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर 100 से 500 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही, जबकि उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1000 से 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार विजिबिलिटी में अधिक सुधार होने पर उड़ानों को नियमित किया जाएगा। बड़ी संख्या में यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।