फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने रैना पर फिर जताया भरोसा, बोले- मैं पीओके का भी प्रदेश अध्यक्ष, जल्द फहराया जाएगा तिरंगा

Thu, 16 Jan 2020 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Raina re elected BJP President of Jammu Kashmir and Ladakh
गृह मंत्री अमित शाह, रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

रवींद्र रैना को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष की कमान एक बार फिर सौंप दी गई है। बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रैना की अध्यक्ष पद पर निर्विरोध ताजपोशी की घोषण की। रैना पर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख का भी जिम्मा होगा। प्रदेश भाजपा के 11वें अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने बागडोर भी संभाल ली।

Ravindra Raina re elected BJP President of Jammu Kashmir and Ladakh
रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रैना ने अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया। डॉ. हर्षवर्धन ने रैना को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पर कदम रखने पर उन्हें आत्मिक शांति मिली है।

 

Ravindra Raina re elected BJP President of Jammu Kashmir and Ladakh
रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब कल्पनाओं से परे विकास होगा। मोदी सरकार की कैबिनेट का प्रत्येक मंत्री इस दिशा में कार्य करेगा। दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद रैना ने दावा किया कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के भी भाजपा अध्यक्ष हैं। कहा, गुलाम कश्मीर के लोगों की समस्याओं का भी हल होगा। पीओके में जल्द तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Raina re elected BJP President of Jammu Kashmir and Ladakh
रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

प्रखर वक्ता और कट्टर राष्ट्रवाद पर चलने वाले रवींद्र रैना की अध्यक्षता में संसदीय चुनाव में प्रदेश में भाजपा ने तीन लोकसभा सीटें जीती। इनमें जम्मू संभाग की दोनों सीटों के अलावा लद्दाख संभाग की सीट पर भी भाजपा को शानदार जीत मिली। पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से पहले व हटाने के बाद व राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर रवींद्र रैना खरे उतरे।

 

विज्ञापन
Ravindra Raina re elected BJP President of Jammu Kashmir and Ladakh
रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

पार्टी सूत्रों की माने तो संघ ने भी रवींद्र रैना का साथ दिया। इसका मुख्य कारण रवींद्र रैना की कट्टर राष्ट्रवाद की छवि से जम्मू संभाग के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा को हो रहा लाभ शामिल है। देर सवेर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने ही हैं। ऐसे में पार्टी को तैयार करने की चुनौती भी रवींद्र रैना पर होगी। अन्य प्रदेश नेता जो प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में बने हुए थे वह इन मामलों में फिलहाल फिट नहीं बैठ पा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed