फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनिक बने देवदूत, बर्फबारी में फंसी गर्भवती को छह घंटे पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 16 Jan 2020 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Indian army personnel carry pregnant lady to hospital who trapped in snowfall
गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

बारामुला जिले के दर्दपोरा गांव में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की। शमीमा नाम की इस महिला को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराने की जरूरत थी। परिवार वालों की मदद की गुहार पर महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 150 जवानों तथा 30 नागरिकों ने छह घंटे पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। सेना की चिनार कोर की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Indian army personnel carry pregnant lady to hospital who trapped in snowfall
गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

मंगलवार को शमीमा प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। बर्फबारी के कारण आसपास के सारे रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में उसे घर से बाहर ले जाना काफी मुश्किल था। परिवार के लोगों ने सेना से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद सेना के 150 जवानों तथा 30 नागरिकों ने उसे स्ट्रेचर पर लेकर बटालियन हेडक्वार्टर अपलोना तक का साढ़े चार किलोमीटर का रास्ता तय किया।

Indian army personnel carry pregnant lady to hospital who trapped in snowfall
गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

एक पार्टी रास्ते भर बर्फ हटाकर रास्ता बना रही थी। अपलोना में महिला का मेडिकल चेकअप तथा आवश्यक दवाएं देने के बाद उसे सेना की एंबुलेंस से बारामुला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जवान अस्पताल के बाहर मौजूद रहे ताकि आपात स्थिति में मदद की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army personnel carry pregnant lady to hospital who trapped in snowfall
गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

इससे पहले भी सेना ने बर्फबारी में फंसने या फिर सड़क बंद होने जैसी विषम परिस्थितियों में मदद की है। लद्दाख के चादर ट्रैक पर फंसे पर्यटकों को भी मंगलवार को सेना ने बचाव कार्य कर सुरक्षित निकाला था।

विज्ञापन
Indian army personnel carry pregnant lady to hospital who trapped in snowfall
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सेना की बहादुरी की मिसाल दी। उन्होंने लिखा कि हमारी सेना को उसकी वीरता, प्रोफेशनलिज्म और मानवता के लिए जाना जाता है। जब भी लोगों को जरूरत होती है, हमारी सेना हरसंभव मदद करती है। हमारी सेना पर गर्व है। उन्होंने शमीमा और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed