फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैयारियां: वैष्णो देवी के दर्शन करने पैदल जाएंगे राहुल गांधी, उत्सव की तरह सजेगा शहर, पर कांग्रेस के सामने एक चुनौती

Tue, 07 Sep 2021 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi jammu visit and State Congress preparation, Rahul gandhi Proposed to go on foot tour of Mata Vaishno Devi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के आगामी दो दिवसीय दौरे की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। दौरे को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रबंधन कमेटियों का गठन किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों और योजना पर चर्चा की। पार्टी नेताओं ने कई आयोजन स्थलों का भ्रमण भी किया। राहुल गांधी का 9 सितंबर को जम्मू में पहुंचकर वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर जाना प्रस्तावित है, जिसके बाद अगले दिन वह जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे।



अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू में ऐसा पहला दौरा है। इससे पहले राहुल गत अगस्त में कश्मीर के दौरे पर रहे। राहुल के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल का मंगलवार को जम्मू पहुंचना प्रस्तावित है। राहुल के समक्ष रखे जाने वाले मुद्दों और सुझावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Rahul gandhi jammu visit and State Congress preparation, Rahul gandhi Proposed to go on foot tour of Mata Vaishno Devi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल पार्टी की गतिविधियों को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली से अभी राहुल गांधी के दौरे का फाइनल शेड्यूल नहीं भेजा गया है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस पूरी तैयारियां कर रही है। राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के भवन में भी रुक सकते हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत राहुल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के संवाद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

 
 
Rahul gandhi jammu visit and State Congress preparation, Rahul gandhi Proposed to go on foot tour of Mata Vaishno Devi
गुलाम अहमद मीर, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला

जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू (अर्बन) की सोमवार को हुई बैठक में राहुल गांधी के दौरे के दौरान शहर को उत्सव की तरह सजाने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता योगेश साहनी ने कहा कि डीसीसी कार्यकर्ता पूरे शहर को उत्सव की तरह सजाएंगे। इसमें रोटरी और शहर के विभिन्न कोनों में सजावट की जाएगी। राहुल के दौरे से पार्टी कैडर में नई ऊर्जा का सृजन होगा। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जम्मू कश्मीर को भाजपा नेतृत्व ने राज्य का दर्जा निरस्त करने के बाद छोड़ दिया है। इसका खामियाजा जम्मू को भुगतना पड़ रहा है। राहुल के समक्ष जम्मू कश्मीर के वर्तमान परिदृश्य के साथ अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul gandhi jammu visit and State Congress preparation, Rahul gandhi Proposed to go on foot tour of Mata Vaishno Devi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को एक साथ लाना पार्टी नेतृत्व के चुनौती होगी। इससे पहले जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और दूसरे अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों से पार्टी के एक धड़े से कई वरिष्ठ नेता गायब रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul gandhi jammu visit and State Congress preparation, Rahul gandhi Proposed to go on foot tour of Mata Vaishno Devi
राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
यह धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का समर्थन करता रहा है। हालांकि राहुल के दौरे के दौरान अब देखना यह है कि एक मंच पर सभी धड़ों के पार्टी नेता कैसे साथ आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed