जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे दूसरे खेलो इंडिया विंटर गैम का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसके साथ ही खेलो इंडिया का आगाज हो गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर को शीतकालीन खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। खेलो इंडिया में भाग लेने जम्मू-कश्मीर और देशभर के खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन शीतकालीन खेलों में देशभर के खिलाड़ियों की संख्या दोगुनी हो गई है, जिससे इन खेलों के प्रति खिलाड़ियों का बढ़ा हुआ उत्साह साफ देखा जा सकता है। उनका कहना था कि इन शीतकालीन खेलों के अनुभव से खिलाड़ियों को शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने में मदद मिलेगी।
खेल महोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया को आकर्षित करेंगे गुलमर्ग के ये चार दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों को गौरव का स्थान दिया गया है। खेल, जिसे पहले पाठ्यक्रम से अलग माना जाता था, अब पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में माना जा रहा है और खेल में ग्रेडिंग को बच्चों की शिक्षा में भी गिना जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि खेलों के लिए उच्च शिक्षा संस्थान और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने खेल विज्ञान और खेल प्रबंधन को स्कूल स्तर तक ले जाने के लिए कहा ताकि इससे युवाओं के करियर की संभावनाओं में सुधार हो सके और खेल अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
इस दौरान मोदी ने युवा खिलाड़ियों को यह याद रखने के लिए कहा कि वे आत्म्निभर भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनका कहना था कि खेलों के माध्यम से ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
बता दें कि खेलो इंडिया में 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 2 मार्च तक चलेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : स्कूटी को आग लगाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन