फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-kashmir: Shiv Sena protests against the rising prices of petrol and diesel

जम्मू-कश्मीर : स्कूटी को आग लगाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2021 12:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 26 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu-kashmir: Shiv Sena protests against the rising prices of petrol and diesel
शिवसेना ने स्कूटी को जलाकर किया रोष व्यक्त - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों के सब से ऊंचे स्तर पर पहुंचने के खिलाफ शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू -कश्मीर इकाई ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से टैक्स कम करके लोगों को राहत देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने इसपर रोष व्यक्त करते हुए अपने एक दोपहिए वाहन को आग लगा दी। यह प्रदर्शन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में किया गया जिसमें साहनी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से अब महंगाई आसमान छूने लगी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : गुलाम नबी आजाद जम्मू में तीन दिवसीय दौरे पर
विज्ञापन


कीमत में हो रहे इजाफे  का असर ,  किरायों में बढ़ोतरी और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि  कोरोना की मार से अब तक लोग उबर नहीं पाए हैं।  ऐसे में पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस,खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस दौरान साहनी ने कहा कि पकौड़े और चाय बेचने वाले भी आज मोदी सरकार  के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार के तमाम मंत्री चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed