फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : शहर में चार जगह लगी आग, हुआ लाखों रुपयों का नुकसान

Fri, 26 Feb 2021 02:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 26 Feb 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in 4 places of jammu city, loss of thousands of rupees
शहर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर में चार जगहों में शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से आग लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सिद्दड़ा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग दोपहर एक बजे के करीब लगी थी। इससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।








 
fire broke out in 4 places of jammu city, loss of thousands of rupees
शहर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बजालता में भी एक पोर्ल्टीफार्म को आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे छत जलकर राख हो गई। इसमें रखी गई मुर्गियों को समय रहते निकाल लिया गया। पोर्ल्टीफार्म के संचालक ने बताया कि उन्हें करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

fire broke out in 4 places of jammu city, loss of thousands of rupees
शहर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उधर, बिक्रम चौक के पास मोहल्ले में सूखी घास को आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in 4 places of jammu city, loss of thousands of rupees
शहर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग दोपहर 12 बजे के करीब लगी थी। इसमें 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू न किया जाता तो आसपास के घर भी जल जाते।

विज्ञापन
fire broke out in 4 places of jammu city, loss of thousands of rupees
शहर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य मामले में रूपनगर में खुले में फेंके कचरे में आग लग गई, जिसे दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझाया। अधिकारियों के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर : स्कूटी को आग लगाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed