अमरनाथ यात्रा 2021 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए इस बार यात्रा क्षेत्र में बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकॉप्टर सेवा चलाने की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है। जमीनी स्तर पर इन नई व्यवस्थाओं से देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ व उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने बुधवार को बोर्ड और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए। सीईओ ने विभागीय अधिकारियों से यात्रा से पूर्व पोनी, पोनी वाले, दांडी वाले और पालकी वालों की पंजीकरण प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
2 of 5
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा है कि यात्रा मार्ग में अनधिकृत रूप से किसी भी सेवा धारक को संचालन की इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं के लिए निविदाएं प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएंगी।
3 of 5
amarnath yatra
- फोटो : ANI
अतिरिक्त सीईओ अनूप सैनी ने यात्रियों के लिए शिविर वार सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालटाल और पहलगाम क्षेत्र में सुविधाओं के लिए निविदाएं प्रक्रिया जारी है।
4 of 5
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लोअर गुफा और बरारीमार्ग कैंप में क्षमता बढ़ाने के साथ पालकी सेवाओं की भर्ती के लिए प्रीपेड प्रणाली, रेडियो-फ्रीक्वेंसी आधारित यात्री निगरानी, यात्री और सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था, यात्रा क्षेत्र में हेली सेवा और लंगरों की स्थापना के बारे में तैयारियों की जानकारी दी गई।
5 of 5
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीईओ ने स्वच्छता क्षेत्र को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने अनंतनाग और गांदरबल जिला उपायुक्तों को टेंट और दुकानों की स्थापना के लिए समय पर अनुमति जारी करने को कहा।
यह भी पढ़ें- हेलमेट जरूरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस देख रही तमाशा, जनता में नहीं जागरूकता