{"_id":"603755880a004006d211fb75","slug":"jammu-kashmir-news-martyred-dsp-aman-kumar-thakur-story-of-bravery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो सिविल नौकरियां छोड़ पहनी खाकी, आतंकियों के लिए काल बन गए थे शहीद अमन ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिविल नौकरियां छोड़ पहनी खाकी, आतंकियों के लिए काल बन गए थे शहीद अमन ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की दूसरी बरसी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त डीएसपी अमन ठाकुर को दूसरी बरसी पर याद किया गया। रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस मेमोरियल स्थल पर एसपी साउथ दीपक ढिंगरा सहित अन्य अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 2019 में 24 फरवरी को कुलगाम में अमन वीरगति को प्राप्त हुए थे। वह पुलिस के आतंकरोधी दल का नेतृत्व कर रहे थे। आतंकियों से मुठभेड़ में एक गोली अमन को लग गई। इसमें वह शहीद हो गए। बता दें कि पुलिस में आने से पहले अमन ने दो सिविल नौकरियां छोड़ी थीं। पहले वह सामाजिक कल्याण विभाग में थे और इसके बाद शिक्षा विभाग में, लेकिन वर्दी पहनने का इतना शौक था कि 2011 में केपीएस की परीक्षा पास की।
श्रद्धांजलि समारोह में एसपी ने कहा कि अमन ठाकुर पुलिस के एक होनहार और बहादुर सिपाही थे, जिन्होंने हमेशा आगे बढ़कर काम किया। जान की परवाह किए बगैर आतंकियों को धूल चटाई। अमन की शहादत पर पुलिस महकमे को गर्व है। उनकी शहादत हमेशा याद की जाएगी। इस मौके पर अमन का परिवार भी मौजूद रहा।
वह एक ऐसे अफसर थे, जिन्हें कार्यालय में बैठना पसंद नहीं था। हर समय फील्ड में ड्यूटी करना पसंद थी। इसलिए हमेशा से ही अपने सीनियर से कहते थे कि सर उन्हें बाहर भेजें।
शहीद डीएसपी अमन ठाकुर मूल रूप से डोडा जिले के गोगला गांव के रहने वाले थे। अमन अपनी पत्नी सरला ठाकुर के साथ जम्मू के रेशमघर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। उनका एक बेटा आर्य विश्व प्रताप ठाकुर भी है।
रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस मेमोरियल पर शहीद अमन ठाकुर को श्रद्धांजलि देने सिर्फ क्षेत्र के एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी और अमन ठाकुर के बैच के कुछ अफसर पहुंचे। लेकिन न जम्मू के आईजी और न ही एसएसपी समागम में पहुंचे, जबकि बुधवार को एसएसपी जम्मू में ही मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।