हेलमेट जरूरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस देख रही तमाशा, जनता में नहीं जागरूकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आदेश के बाद भी शहर में हर दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे। पीछे बैठने वाला तो दूर की बात वाहन चालक तक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे।
वहीं शहर में नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस भी ऐसे लोगों का चालान नहीं काट रही है। आदेश जारी होने के डेढ़ साल बाद भी अब तक एक भी ऐसा चालान नहीं काटा गया है।
चलाएंगे विशेष अभियान
एसएसपी ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह बात सही है कि दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि कोई नहीं पहनता तो एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। लोग इसका ध्यान नहीं दे रहे और ट्रैफिक पुलिस को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुछ ही दिन में इस मुद्दे को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत पिछली सीट पर बैठे शख्स के हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई की जाएगी। - शिव कुमार शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस, जम्मू
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : जनता को राहत नहीं, बस-मेटाडोर का किराया 19 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी