फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: दिलकश वादियां बॉलीवुड को फिर खींच लाएंगी, सरकार कर रही है ये तैयारी

Tue, 27 Apr 2021 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Preparation of new film policy is being done to start shooting of films in Kashmir
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद के दौर में जम्मू-कश्मीर से मुंह मोड़ लेने वाले बॉलीवुड को फिर से आकर्षित करने के लिए नई फिल्म नीति की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इसमें खास जोर ऐसे क्षेत्रों पर होगा जो खूबसूरती की मिसाल हैं और अब तक पर्यटन के नक्शे पर नहीं हैं। प्रदेश के सभी 20 जिलों में इसके लिए लोकेशन डायरेक्ट्री तैयार की जा रही है। इसमें उस लोकेशन में उपलब्ध पर्यटन क्षेत्र की खूबियां, सुविधाओं का जिक्र होगा ताकि फिल्म निर्माता लोकेशन डायरेक्ट्री के आधार पर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए स्थान चयनित कर सकें। 

Preparation of new film policy is being done to start shooting of films in Kashmir
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि जल्द ही नई नीति की घोषणा की जा सकती है। फिल्म नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा लोकेशन डायरेक्ट्री को बनाया गया है जिसके आधार पर फिल्म जगत से जुड़े लोग अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकेशन तय कर सकेंगे। इस डायरेक्ट्री में लोकेशन का नाम, पता, कनेक्टिविटी व आवासीय व्यवस्था आदि का जिक्र होगा। 

Preparation of new film policy is being done to start shooting of films in Kashmir
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि सभी 20 जिलों के डीसी को लोकेशन डायरेक्ट्री बनाने के लिए गूगल फॉर्म का विकल्प दिया गया है। इसमें लोकेशन की कैटगरी भी बताने को कहा गया है जिसमें रिहायशी, व्यावसायिक, औद्योगिक आदि का जिक्र करना होगा। लोकेशन गांव, कस्बा या शहर है, इसकी भी जानकारी होगी। कनेक्टिविटी के साधन हवाई, ट्रेन, रोड या चॉपर में से किससे हो सकता है इसकी भी जानकारी मिलेगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से दूरी, नजदीकी हैलीपेड की जानकारी होगी। इसके साथ ही लोकेशन पर आवासीय व्यवस्था कैसी होगी। टू स्टार, थ्री स्टार, फोर स्टार, फाइव स्टार होटल होंगे या फिर अन्य विकल्प होगा। सूत्रों का कहना है कि इस डायरेक्ट्री से एक नजर में अपनी मनपसंद लोकेशन चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparation of new film policy is being done to start shooting of films in Kashmir
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

नब्बे के दशक में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद यहां से फिल्मी जगत ने नाता तोड़ लिया। बेहतरीन लोकेशन होने के बाद भी साउंड-कैमरा-एक्शन की गूंज बंद हो गई। कश्मीर की वादियों में कई बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग हुई है जिसे अब भी लोग याद करते हैं। खासकर वे जब कश्मीर आते हैं तो फिल्म के उस दृश्य को जरूर याद कर अपनी तस्वीरें कैद करते हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद छिटपुट शूटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें डल में वीडियो एलबम की पिछले दिनों शूटिंग की गई।

विज्ञापन
Preparation of new film policy is being done to start shooting of films in Kashmir
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

उप राज्यपाल प्रशासन दोबारा यह दौर शुरू करने के प्रयास में है। इसके लिए बॉलीवुड तक दस्तक दी गई है। पिछले दिनों मुंबई में कई फिल्मी हस्तियों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर शूटिंग शुरू करने की इच्छा जताई। यहां राजभवन में भी मायानगरी के कई निर्माता-निर्देशक मिले। सभी ने बेहतरीन माहौल उपलब्ध होने पर जम्मू-कश्मीर में दोबारा शूटिंग शुरू करने का भरोसा दिलाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed