जम्मू शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान में बैठे सरगना ने इसे श्रीनगर से जम्मू भेजा था। पकड़ा गया आतंकी मुख्य जगहों के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इसके तार लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं। रविवार को स्कूटी चालक एक व्यक्ति को लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। पुलिस का नाका देखकर स्कूटी चालक उस व्यक्ति को 50 मीटर पहले उतारकर फरार हो गया। वह व्यक्ति एक गली में घुस गया। पुलिस ने जब संदिग्ध को भागते देखा तो उसे पकड़ लिया। उसके पास से नीले रंग का बैग मिला है।
{"_id":"6150828e8ebc3e09f4370cf7","slug":"police-has-arrested-terrorist-who-came-to-carry-out-big-attack-in-jammu-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला
Sun, 26 Sep 2021 08:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में हमला करने से पहले उसे महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी का भी जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, उसे अभी वारदात करने के बारे में नहीं बताया गया था। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल समेत सात गोलियों बरामद की हैं।
जम्मू बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
टेलीग्राम, सिग्नल एप से सरगना से जुड़ा था
आतंकी जुनैन कश्मीर और पीओजेके में बैठे आतंकियों के साथ सोशल एप से लगातार संपर्क में था। वह सिग्नल और टेलीग्राम एप से ही सरगना से बात करता था। इसी एप पर उसे एक वीडियो के जरिए लोकेशन भेजी जानी थी जहां पर हमला करना था।

बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी के दो साथियों की तलाश
पुलिस अब पकड़े गए आतंकी के दो साथियों की तलाश में जुटी है। पहला जो उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया था जबकि दूसरा जिसने इसको पिस्टल दी है। पकड़े गए आतंकी को दोनों साथियों द्वारा आईईडी भी देनी थी।
पुलिस अब पकड़े गए आतंकी के दो साथियों की तलाश में जुटी है। पहला जो उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया था जबकि दूसरा जिसने इसको पिस्टल दी है। पकड़े गए आतंकी को दोनों साथियों द्वारा आईईडी भी देनी थी।
विज्ञापन
बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
यह लोकेशन थी टारगेट पर
सूत्रों का कहना है कि आतंकी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर हमला करना चाहता था। इसलिए इसको पिस्टल दी गई। वह जम्मू के कई जगहों की रेकी भी कर चुका है।
सूत्रों का कहना है कि आतंकी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर हमला करना चाहता था। इसलिए इसको पिस्टल दी गई। वह जम्मू के कई जगहों की रेकी भी कर चुका है।