एशिया की अत्याधुनिक और देश की सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी रोड टनल का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस आशय की जानकारी पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है।
2 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : file photo
उधमपुर में रेडियो स्टेशन का शिलान्यास और पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सिंह ने कहा वाहनों की आवाजाही के लिए टनल तैयार है। 15 मार्च के बाद तारीख तय होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
3 of 10
JITENDRA SINGH
- फोटो : file photo
दोनों कार्यक्रमों के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, टनल के अंतिम निरीक्षण के लिए पिछले दिनों नेशनल हाईवे अथारिटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक पहुंचे थे। वे अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन को लेकर दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी।
4 of 10
narendra modi
- फोटो : FILE PHOTO
चुनावी व्यस्तता के कारण तुरंत इसका उद्घाटन संभव नहीं है, लेकिन राजमार्ग एवं पथ परिवहन मंत्रालय ने 15 मार्च के बाद टनल के उद्घाटन के लिए तारीख मांगी है। प्रधानमंत्री के पास जब भी समय होगा, उसी के अनुरूप कार्यक्रम तय कर चिनैनी-नाशरी टनल का लोकार्पण कर दिया जाएगा।
5 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक टनल के अंदर अलग किस्म का साउंड, लाइंटिंग, वेंटीलेशन सिस्टम है।