फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ में चुनावी रैली में कांग्रेस, उमर और महबूबा पर जमकर बरसे पीएम मोदी, पढ़िए पूरा भाषण

Sun, 14 Apr 2019 04:10 PM IST
Pranjal Dixit एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi kathua rally jammu kashmir lok sabha election 2019
पीएम मोदी ने कठुआ में रैली को किया संबोधित - फोटो : अनिल कुमार
जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा संसदीय सीट पर भाजपा के चुनाव प्रचार को पंख लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह कठुआ में रैली की। डोगरी में संबोधन कि शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद किया। रैली में संबोधन के दौरान उन्होंने उमर, महबूबा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेकां के जम्मू-कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होने के बयान पर भी निशाना साधा। 


आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पीएम मोदी के भाषण के महत्वपूर्ण अंश...
pm narendra modi kathua rally jammu kashmir lok sabha election 2019
पीएम मोदी की कठुआ में रैली - फोटो : अनिल कुमार
परिहार बंधुओं का बलिदान पूरा देश याद रखेगा
किश्तवाड़ में कुछ माह पहले परिहार बंधुओं और हाल में आएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा के साथ उनके पीएसओ की हत्या मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश भाजपा के हर कार्यकर्ता, जम्मू कश्मीर के नागरिकों और वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि अनिल परिहार और अजीत परिहार ने आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ी। चंद्रकांत शर्मा ने देश की एकता अखंडता के लिए खुद को समर्पित कर दिया। जो अस्पताल हमारी जिंदगी बचाते हैं वहीं चंद्रकांत शर्मा को निर्ममता से मारने का पाप किया गया है।
pm narendra modi kathua rally jammu kashmir lok sabha election 2019
पीएम मोदी की कठुआ में रैली - फोटो : अनिल कुमार
ऐसे शुरू किया अपना अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जगह जाते हैं वहीं के रंग में रंग जाते हैं। कठुआ पहुंचे मोदी ने अपने चित परिचित अंदाज में अभिवादन डोगरी से शुरू किया। कहा सुकराला माता दे कन्ने कालीमाता दे आर्शिवाद कन्ने तुसें मिगी कठुआ दी धरती उपर सद्देया। मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली मानता हूं। डोगरें दी इस वीर तरती पर आने दा सौभाग्य प्राप्त होया। मिगी विश्वास है पिछले पंजे सालां च भाजपा तुहाड़ी आशा पर खरी उतरी है। कन्ने पूरा आश्वासन है इस बार मिगी मुडिए सेवा करने दा मौके देगे। प्रधानमंत्री ने कठुआ जिला स्पोटर्स स्टेडियम से देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दीं और बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi kathua rally jammu kashmir lok sabha election 2019
पीएम मोदी की कठुआ में रैली - फोटो : अनिल कुमार
जम्मू-बारामुला में भारी मतदान, महामिलावटियों को बड़ा झटका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की एकता अखंडता मजबूत है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि जम्मू बारामुला में भारी मतदान हुआ है जो महामिलावटियों को कड़ा झटका दिया है। मोदी ने कहा कि अखनूर रैली के बाद वो पूरा देश में रैलियां कर रहे हैं और उन्हें 2014 से भी जबरदस्त लहर देखी है। कहा कि कई प्रकार के सर्वे हो रहे हैं जिनमें  साफ है कि कांग्रेस को जितनी सीटें मिलने की संभावना है भाजपा को उससे
विज्ञापन
pm narendra modi kathua rally jammu kashmir lok sabha election 2019
पीएम मोदी की कठुआ में रैली - फोटो : अनिल कुमार
यह मोदी है न बिकता है, न डरता और न झुकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में वंशवाद की राजनीति पर मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार को भी बड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि मैं इन दोनों परिवारों से कहना चाहता हूं कि यह मोदी है न बिकता है न डरता है न झुकता है। उनकी तीन पीढ़ियों ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों को नोच और निचौड़ लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का उज्जवल भविष्य इसी में है कि इन दोनों परिवारों की विदाई होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों को खुली चेतावनी है चाहे अपने कुनबे मैदान में उतार दें, चाचा, मामा, भाई भतीजा, साला जिन्हें भी उतारना है उतार लें। जितना गालिया या गोलियां देनी है दे दें लेकिन इस देश के टुकड़ने नहीं कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed