{"_id":"5ab2131c4f1c1bbc758b6aba","slug":"pics-of-mata-vaishno-devi-darbar-katra-jammu-and-kashmir-navratri-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में स्वर्ग जैसा सजा माता वैष्णो देवी का दरबार, यकीन न होतो देखें ये 5 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में स्वर्ग जैसा सजा माता वैष्णो देवी का दरबार, यकीन न होतो देखें ये 5 तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इस नवरत्रि पर आप भी माता के दरबार किसी कारणवश नहीं जा पाए हो तो आपके लिए खुशखबरी है। आगे की इन पांच तस्वीरों में आप माता के दरबार का दर्शन करके देख सकते हैं कि माँ वैष्णो देवी का दरबार कितना भव्य तरीके से सजाया गया है। तो पेश हैं सीधे मां के दरबार से ये तस्वीरें....
vaishno devi
- फोटो : AMAR UJALA
वैष्णो देवी में हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में मां के भवन की सजावट देश-विदेश के फल व फूलों से की जा रही है। इसे एमिल कंपनी हर नवरात्र में सजाती है। भवन की सजावट को शनिवार शाम को अंतिम रूप दिया गया और इन दिनों यात्रा में भी इजाफा देखने को मिलता है।
vaishno devi
- फोटो : AMAR UJALA
चैत्र नवरात्र में मां वैष्णो देवी के द्वार में शनिवार शाम सजावट को अंतिम रूप दिया गया। हर साल नवरात्र के दिनाें में एमिल कंपनी देश-विदेश के फल व फूलों से मां के भवन का द्वार सजाती है। द्वार की सजावट के लिए फूल करीब छह देशों से मंगवाए जाते हैं, जिससे मां का भवन महक उठता है, और मां के भवन की सजावट में नवरात्र से करीब एक सप्ताह ही कारीगरों को लगा दिया जाता है, और भवन में रंगबिरंगी लाइटों से मां का द्वार सजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : AMAR UJALA
देश के कोने-कोने से यात्री इन दिनों दर्शन को आते हैं और मां के भवन की सजावट पिछले कई वर्षों से की जा रही है और हर बार नवरात्र में एमिल कंपनी द्वारा ही की जाती है।
इसके साथ ही अर्धकुंवारी का मंदिर भी फूलों से महक उठता है। वैसे तो नवरात्र में हर मंदिर की सजावट की जाती है लेकिन मां के भवन की सजावट की बात ही कुछ अलग होती है। नवरात्र में श्रद्धालु दर्शन करने पर आपने आप को खुश नसीब समझते हैं व हर साल नवरात्र में ही आना पसंद करते हैं और मनचाही मुरादें पाते हैं।
इसके साथ ही अर्धकुंवारी का मंदिर भी फूलों से महक उठता है। वैसे तो नवरात्र में हर मंदिर की सजावट की जाती है लेकिन मां के भवन की सजावट की बात ही कुछ अलग होती है। नवरात्र में श्रद्धालु दर्शन करने पर आपने आप को खुश नसीब समझते हैं व हर साल नवरात्र में ही आना पसंद करते हैं और मनचाही मुरादें पाते हैं।
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : AMAR UJALA
चैत्र नवरात्र पर वैष्णो माता के दरबार में माथा टेकने वाले यात्रियों की संख्या में उछाल आया है। कटड़ा से लेकर भवन तक काफी रौनक दिख रही है। इससे व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। तीन दिन में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या करीब 70 हजार रही।