फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर में सबसे ठंडी रात: घाटी में शीतलहर जारी, तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, तस्वीरों में देखें

Thu, 28 Nov 2024 02:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 02:34 PM IST
सार

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर जारी रही और श्रीनगर शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
photos of Cold wave continued in Kashmir Valley and Srinagar recording coldest night of season
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में रात के पारे में गिरावट के साथ कंपकंपी बढ़ी है। कश्मीर घाटी में श्रीनगर समेत पांच जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में रात में सर्दी ने जोर पकड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 29 नवंबर से दो दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
photos of Cold wave continued in Kashmir Valley and Srinagar recording coldest night of season
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर

पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों और जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन में भी अधिकांश हिस्सों में तापमान 16 डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.5, पहलगाम में 12.1 और गुलमर्ग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 17.2, बटोत में 18.1, कटड़ा में 21.4 और भद्रवाह में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

photos of Cold wave continued in Kashmir Valley and Srinagar recording coldest night of season
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पिछले डेढ़ माह से इंद्रदेव रूठे हुए हैं। इस अवधि में कश्मीर में सामान्य से 75.02 और जम्मू संभाग में सामान्य से 61.37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के बीस जिलों में 19 प्रभावित हैं। इनमें कश्मीर के सभी दस जिले शामिल हैं। पिछले साल भी मौसम का यही ट्रेंड था। जम्मू-कश्मीर धीरे-धीरे सूखे की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
photos of Cold wave continued in Kashmir Valley and Srinagar recording coldest night of season
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, एक अक्तूबर से 21 नवंबर तक कश्मीर में औसतन सामान्य 56.32 मिलीमीटर बारिश की तुलना में सिर्फ 14.07 मिलीमीटर ही बारिश हुई। जम्मू संभाग में औसतन सामान्य 51.57 मिलीमीटर बारिश के बजाय सिर्फ 19.92 मिमी ही बारिश हुई है। इसमें संभाग के एकमात्र सांबा जिले में ही 220 प्रतिशत की वृद्धि से सामान्य 14.7 की तुलना में 47.0 मिलीमीटर बारिश हुई। कश्मीर के शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, बड़गाम, अनंतनाग और जम्मू संभाग के किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर जैसे जिलों में सामान्य से 80 से 95 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। पर्याप्त बर्फबारी और बारिश न होने से पेयजल व बिजली के लिए चुनौती बढ़ेगी।
विज्ञापन
photos of Cold wave continued in Kashmir Valley and Srinagar recording coldest night of season
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कहां-कितना न्यूनतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह माइनस 8.6
पहलगाम माइनस 4.4
गुलमर्ग माइनस 2.6
काजीगुंड माइनस 2.4
कुपवाड़ा माइनस 1.9
श्रीनगर माइनस 0.6
कोकरनाग 0.4
भद्रवाह 1.6
बटोत 5.6
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed