फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: जम्मू में अनुच्छेद 370 हटने का कुछ इस तरह मना जश्न, लगे भारत माता की जय के नारे

Tue, 06 Aug 2019 02:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 06 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
photos and videos article 370 removal from jammu kashmir, people of jammu happiness and enjoyment
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग मनाते जश्न - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद भौर कैंप के लोगों ने चट्ठा में जश्न मनाया। लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। लंबे समय से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की जा रही थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पूरा कर दिया है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेगा। सबको समानता का दर्जा मिलेगा। पितंबर शर्मा, अशोक, अवतार सिंह, सचेत शर्मा, इंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार का फैसला सराहनीय है। 

photos and videos article 370 removal from jammu kashmir, people of jammu happiness and enjoyment
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग मनाते जश्न - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी पंडितों ने जताई खुशी
अनुच्छेद 370 और 35ए के खत्म होने पर और कश्मीरी पंडितों ने खुशी जताई है। कश्मीरी पंडित बीके कौल ने कहा कि 370 को खत्म करने का सरकार का फैसला लोगों के हित में होगा। इसके कारण अलगाववादियों को बल मिलता था। इसी वजह से वह भारत से अलग-अपना देश बनाने को लेकर कोई न कोई गतिविधियां करते रहते थे। इस अनुच्छेद के कारण जम्मू-कश्मीर को भारत का अंग नहीं माना जाता था, लेकिन इसके खत्म होते ही हमारा राज्य भी भारत का हिस्सा बन गया है। अब हम चाहते हैं कि हमें हमारे कश्मीर में फिर से बसाया जाए।

photos and videos article 370 removal from jammu kashmir, people of jammu happiness and enjoyment
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग मनाते जश्न - फोटो : अमर उजाला

केंद्र ने लिया सराहनीय फैसला 
सफाई कर्मचारी आंदोलन यूनियन के अध्यक्ष सन्नी खोखर ने प्रेस के समक्ष दिए बयान में कहा कि केंद्र सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे अब पंजाब से आए सफाई कर्मचारी के बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। प्रदेश में होने वाली प्रशासनिक सेवाओं में भाग ले सकेंगे। पहले विशेष दर्जे के कारण अधिकार नहीं मिल रहा था। इस कारण बच्चों को पैतृक धंधों में ही काम करना पड़ रहा था। केंद्र सरकार ने सराहनीय फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos and videos article 370 removal from jammu kashmir, people of jammu happiness and enjoyment
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग मनाते जश्न - फोटो : अमर उजाला

370 हटाए जाने पर मनाया जश्न
बीजेपी की पूर्व एमएलए प्रिया सेठी ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और राज्य को केंद्रीय शासित प्रदेश बनाए जाने को लेकर जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से यह बड़ा अच्छा और लोगों के हित में लिया गया फैसला है। एक तरफ जम्मू-कश्मीर को भारत का ताज कहा जाता है तो दूसरी तरफ यहां आतंकवाद बढ़ता जा रहा था। इस पर अब रोक लगाई जाएगी। पहले राज्य की सत्ता कुछ हाथों में थी और वे अपनी मर्जी से सब करते थे, लेकिन अब जमीनी स्तर से हर व्यक्ति का विकास होगा। इसके अलावा राज्य में अब सिर्फ एक ही झंडा फहराया जाएगा और वह होगा तिरंगा। इस फैसले से यहां की बेटियों को भी उनका हक मिलेगा।

विज्ञापन
photos and videos article 370 removal from jammu kashmir, people of jammu happiness and enjoyment
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग मनाते जश्न - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी पंडित संतोष शा ने कहा कि सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। ये फैसला एक या दो व्यक्ति के लिए नहीं लिया गया है। इस फैसले से हर एक राज्यवासी को फायदा होगा। हमारा राज्य तरक्की करेगा। हर क्षेत्र का विकास होगा। हम सब इस फैसले से बहुत खुश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed