फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

Tue, 22 Dec 2015 11:02 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

pakistan terrorist naved and his friends' Judicial remand Increase

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित छह आतंकियों की न्यायिक अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

pakistan terrorist naved and his friends' Judicial remand Increase

पाकिस्तानी आतंकी नावेद के अलावा शौकत अहमद भट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) कोट को एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष पेश किया गया।

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

pakistan terrorist naved and his friends' Judicial remand Increase

एनआईए के स्पेशल पीपी बलवंत सिंह मन्हास ने तर्क दिया कि इस हमले में शामिल आतंकियों का फाइनेंसर आशिक हुसैन भट्ट और ड्राइवर खुर्शीद अहमद अशवर उर्फ सेठा अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उसकी गिरफ्तारी के साथ इनसे भी पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

pakistan terrorist naved and his friends' Judicial remand Increase

इसलिए इनकी न्यायिक अवधि 14 दिन के लिए बढ़ाई जाए। एनआईए के स्पेशल पीपी और आरोपियों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि अभी इस मामले में अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए जाने हैं। इसलिए सभी छह आतंकियों की रिमांड अवधि 4 जनवरी तक बढ़ाई जाती है। अदालत ने एनआईए को निर्देश दिए कि सभी आरोपियों को चार जनवरी को पेश किया जाए और इसका नियमित मेडिकल करवाया जाए। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को उधमपुर में पाकिस्तानी आतंकी नावेद और मोहम्मद नोमान ने हमला किया था। इसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। नोमान को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही ढेर कर दिया था, जबकि नावेद को दो ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ लिया था।

विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके साथियों की खौफनाक तस्वीरें

pakistan terrorist naved and his friends' Judicial remand Increase

उधमपुर के पास बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमले की घटना में उपयोग किए गए ट्रक को रिलीज करने की सुनवाई भी मंगलवार को एनआईए की विशेष अदालत में हुई। ट्रक के मालिक गुलाम मोहम्मद भट ने एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष ट्रक रिलीज करने का आवेदन किया है। आतंकी घटना की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी ट्रक जब्त करने संबंधी रिपोर्ट अदालत में पेश की है। इस समय ट्रक सीजकर मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा आतंकी हमले वाले ट्रक के आगे चलने वाली कार भी एनआईए ने जब्त की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed