फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों पर सुरक्षाबलों का पलटवार: पूरी तैयारी से आतंकी... कुलगाम में बना रखा था बंकर, अनाज-सिलेंडर भी था साथ

Fri, 25 Apr 2025 05:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Apr 2025 05:11 AM IST
सार

आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। घने जंगलों की आड़ में छिपे आतंकियों को ढूंढ़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists were fully prepared in Kulgam they had built a bunker
आतंकियों के द्वारा बनाया गया बंकर और कुलगाम में मुठभेड़ के बाद बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों नेआतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। नतीजतन 24 घंटे में तीन बार सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हो चुका है। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जहां आतंकियों ने छिपने के लिए बंकर तक बना रखा था। साथ ही अनाज, गैस और बर्तन आदि भी थे। इससे लगता है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे। 

Pahalgam Terror Attack Terrorists were fully prepared in Kulgam they had built a bunker
कुलगाम में आतंकियों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे में तीन बार आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
बुधवार को बारामुला के उड़ी नाला इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आज उधमपुर के डुडू बसंतगढ़ में बृहस्पतिवार सुबह आतंकियों की घेराबंदी सख्त कर दी। करीब पौन घंटे दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में पश्चिम बंगाल निवासी हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश जारी है। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।

Pahalgam Terror Attack Terrorists were fully prepared in Kulgam they had built a bunker
कुलगाम में आतंकियों ने बनाई थी गुच्ची मशरूम की बिरयानी - फोटो : अमर उजाला

व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर वीरवार को बसंतगढ़ इलाके में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जवानों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। भीषण गोलीबारी में 6 पैरा स्पेशल फोर्स के हवलदार झंटू अली शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि उपचार और कड़े प्रयासों के बावजूद घायल हवलदार को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें- सोनमर्ग से ग्राउंड रिपोर्ट: आतंकवाद के मुंह पर तमाचा हैं ये तस्वीरें, खतरे को ताक पर रखकर पर्यटक घूम रहे घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists were fully prepared in Kulgam they had built a bunker
जमीन के नीचे बनाया गया बंकर और बरामद सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों की तलाश में ड्रोन और हेलिकॉप्टर की ली जा रही मदद 
आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। घने जंगलों की आड़ में छिपे आतंकियों को ढूंढ़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सारा रिज़वी और एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर डटे रहे।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists were fully prepared in Kulgam they had built a bunker
pahalgam terror attack - फोटो : संवाद

वीरता को सलाम
मुठभेड़ में बलिदान हवलदार झंटू अली शेख 6 पैरा रेजिमेंट (विशेष बल) से थे, जिसे पैरा एसएफ के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की विशेष बटालियनों को विद्रोह-विरोधी, आतंकवाद-रोधी, प्रत्यक्ष कार्रवाई, बंधक बचाव, विशेष टोही और गैर परंपरागत युद्ध जैसे मिशनों में विशेषज्ञता हासिल है। इस रेजिमेंट के नाम वीरता की कई उपलब्धियां दर्ज हैं। यह भारतीय सेना की 15 पैरा (एसएफ) इकाइयों में सबसे पुरानी है। अपने जवान की शहादत पर सेना ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, हमें अपने जवान की वीरता पर गर्व है। इस दुख की घड़ी में सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed