फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 'हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं', बचाने आए फौजियों को देख डरकर भागने लगी महिला

Wed, 23 Apr 2025 04:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इस दौरान दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया। हमले के बाद सुरक्षाबलों को देखकर महिला और बच्चे इधर-उधर भागने लगे थे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Women Got Scared After Seeing Soldier Came To Rescue After Jammu Attack
Pahalgam Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद बायसरन घाटी से दिल दहलाने वाले दृश्य सामने आए हैं। पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान वहां आए भारतीय सेना के जवानों को देखकर पर्यटक डर गए। एक महिला जवानों से जान की भीख मांगने लगी। दहशत के कारण महिला ने समझा कि ये भी आतंकी हैं। 


दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आतंकियों से बचकर भाग रही थी, इसी दौरान भारतीय सेना के जवान वहां आ जाते हैं तो वह जवानों को देखकर डर जाती है। 
 
Pahalgam Attack Women Got Scared After Seeing Soldier Came To Rescue After Jammu Attack
बचने की गुहार लगाती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं'
वीडियो में सेना के जवान महिला को भोरासा दिलाते दिख रहे हैं कि वो इंडियन आर्मी हैं। उनकी मदद के लिए यहां आए हैं। आपको बता दें कि पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनी थी। इसी वजह से महिला और बच्चे दहशत में आ गए। वीडियो में सुरक्षाबलों को देखकर पर्यटक डर रहे थे। जवान बार-बार कह रहे थे कि हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं। हम आपकी मदद के लिए आए हैं। यह सुनते ही महिला फूट-फूटकर रो पड़ी। 
 
Pahalgam Attack Women Got Scared After Seeing Soldier Came To Rescue After Jammu Attack
'हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं' - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुझे भी मार डालो-महिला
महिला ने रोते हुए कहा कि मेरे बच्चों को मार दिया। आतंकियों ने मेरे पति को मार दिया। महिला बार-बार कह रही है कि मुझे भी मार डालो, आतंकियों ने दस जगह से राउंड फायरिंग की थी। बच्चे भी जवानों को देखकर रो रहे हैं। यह पर्यटक हैदराबाद के हैं। बच्चों के पैर में खून लगा है। जवान कह रहे हैं कि हम आपको पट्टी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Women Got Scared After Seeing Soldier Came To Rescue After Jammu Attack
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के जवान ने पूरे ग्रुप को सांत्वना दी। इसके बाद उन्हें न सिर्फ पानी और फर्स्ट एड दिया, बल्कि वैली के इलाके से उनका सुरक्षित रेस्क्यू भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Pahalgam Attack Women Got Scared After Seeing Soldier Came To Rescue After Jammu Attack
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed