फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: श्रीनगर में 21 आतंकी मददगारों के घरों पर छापे, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसें जब्त

Thu, 01 May 2025 10:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 May 2025 10:07 PM IST
सार

प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने और आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Raids on houses of 21 terrorist aides in Srinagar documents and digital devices seized
21 आतंकियों के मददगारों के घर पर छापा - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों के साथ ही इनके मददगारों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर जिले के डाउनटाउन इलाके में 21 आतंकी मददगारों के आवासों पर छापे मारे और तलाशी ली। इस दौरान इनके घरों से दस्तावेज के साथ ही डिजिटल डिवाइसें भी जब्त की गईं।

Pahalgam Attack Raids on houses of 21 terrorist aides in Srinagar documents and digital devices seized
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

इनके घरों में पड़े छापे
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिनके आवासों पर छापे मारे गए, उनमें आदिल नजीर जनादा, फैज्यब शौकत देवानी, मोमिन अहमद शेख, फैयाज अहमद कल्लू, मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लट्रम, शौकत अहमद खंडवा, मोहम्मद बारिक मागरे, मोहम्मद रफीक शाह, यासिर हयात अहंगर, शेख फैसल राशिद, मुमिन जावेद गोजरी, सुहैब बिन शफी, परवेज अहमद शाह, इम्तियाज अहमद खांडे, फैयाज अहमद शेख, वाहिद अब्बास, शाहिद अहमद लोन, इम्तियाज अहमद चिकला, गुलजार अहमद मल्ला, नजीर अहमद कंधू उर्फ लारा और शब्बीर अहमद गोजरी शामिल हैं।

Pahalgam Attack Raids on houses of 21 terrorist aides in Srinagar documents and digital devices seized
सुरक्षाकर्मी - फोटो : पीटीआई

आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने की कार्रवाई
प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने और आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की गई। छापा मारने और तलाशी के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के साथ ही स्वतंत्र गवाह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Raids on houses of 21 terrorist aides in Srinagar documents and digital devices seized
पहलगाम पहुंचे एनआईए के महानिदेशक - फोटो : ANI

बायसरन पहुंचे एनआईए डीजी, तीन घंटे तक घटनास्थल का लिया जायजा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) सदानंद दाते ने वीरवार को बायसरन पहुंचे और तीन घंटे तक पुलिस अफसरों के साथ घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। इस बीच जांच अधिकारियों ने डीजी को एक सप्ताह तक हुई जांच के हर पहलू की जानकारी दी। उनके साथ एनआईए के दो आईजी, एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के एक अधिकारी भी थे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Raids on houses of 21 terrorist aides in Srinagar documents and digital devices seized
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

बायसरन की हुई 3 डी मैपिंग
बता दें कि मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम करीब 200 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच एजेंसी बायसरन की 3 डी मैपिंग भी कर रही है, जिससे आतंकियों की एंट्री और एग्जिट पॉइंट की पुख्ता जानकारी मिल सके। आतंकियों के एस्केप रूट की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए एक विशेष टीम बुधवार को हाईटेक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed