फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: हमले के दो सबसे खतरनाक वीडियो आए सामने, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच मदद करते दिखे कश्मीरी

Mon, 28 Apr 2025 08:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 08:45 PM IST
सार

वीडियो की शुरुआत में एक स्थानीय युवक को जिप लाइन झूले पर बैठाकर उसे धक्का देता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय ऐसा करने से पहले अल्लाह हू अकबर कहता है और पर्यटक को आगे की तरफ धकेल देता है। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Two most dangerous videos of attack Kashmiris seen helping amidst firing of bullets
पहलगाम हमले का नया वीडियो - फोटो : @kathiyabadiii

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सोमवार दो और नए वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आतंकवादी गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है वहीं स्थानीय लोग पर्यटकों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एक पर्यटक जिप लाइन पर लटते हुए अपना वीडियो बना रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि आतंकी लोगों को गोली मार रहे हैं और जिन्हें गोली लग रही है वो नीचे गिरते जाते हैं। हालांकि पहले तो इस पर्यटक को कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर नीचे हो गया रहा है, लेकिन जब कुछ दूर जाने के मंजर दिखाई देता है तो उसके चेहरे पर बदले भाव साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 22 अप्रैल का है। 

Pahalgam Attack Two most dangerous videos of attack Kashmiris seen helping amidst firing of bullets
पहलगाम हमले का नया वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

कपड़े की दुकान की आड़ में छिपाकर बचाई पर्यटकों की जान
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का गुलाब रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहा है और उसके हाथ में एक डंडा है। इससे पता चलता है कि वह खच्चर चलाने वाला रहा होगा। जिस वक्त आतंकी लोगों को गोली मार रहे थे उस वक्त इन लोगों पर्यटकों को इसकी आड़ में पनाह देकर जान बचाई। बता दें कि जंगल की तरफ से आतंकी आते हैं और उसके बाद गोली बरसाना शुरू कर देते हैं। गोलीबारी होते ही मैदान में लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं। जान बचाने के लिए लोग छिपने लगते हैं। 

Pahalgam Attack Two most dangerous videos of attack Kashmiris seen helping amidst firing of bullets
पहलगाम हमले का नया वीडियो - फोटो : @kathiyabadiii

जिप लाइन झूले पर आनंद लेते पर्यटक के कैमरे में कैद हुईं मौतें
वीडियो की शुरुआत में एक स्थानीय युवक को जिप लाइन झूले पर बैठाकर उसे धक्का देता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय ऐसा करने से पहले अल्लाह हू अकबर...अल्लाह हू अकबर कहता है और पर्यटक को आगे की तरफ छोड़ देता है। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। यह पूरा वाकया पर्यटक के कैमरे में कैद है। वह जिप लाइन में बायसरन मैदान के एक छोर से दूसरे छोर की तरफ बढ़ रहा है और इस दौरान वह वीडियो बना रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ गिरते हुए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Two most dangerous videos of attack Kashmiris seen helping amidst firing of bullets
घाटी के कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजल

बिखरी टोपियां, किचड़ में फंसे जूते
इससे पहले भी, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे। घटनास्थल बायसराना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, पहले वायरल हुई वीडियो और तस्वीरों में दर्द की कहानी है। 22 अप्रैल को सामने आईं कुछ तस्वीरों में घटनास्थल के आसपास बिखरी हुई टोपियां और कीचड़ में फंसे जूते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Two most dangerous videos of attack Kashmiris seen helping amidst firing of bullets
घाटी के कीचड़ में सने जूते - फोटो : अमर उजाला

200 मीटर दूर मिले तबाही के निशान
ये निशान उस जगह से करीब 200 मीटर दूर मिले थे, जहां हमला किया हुआ था। जूते-चप्पलों का कीचड़ में धंसना और पथरीले रास्तों पर पड़ी टोपियां इस ओर इशारा करती हैं कि गोलियों की आवाज सुनते ही पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed