फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, फिलहाल स्थगित है; पाकिस्तान को भारी पड़ेगी एक चूक

Tue, 20 May 2025 11:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 May 2025 11:05 PM IST
सार

एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी ने बताया, हमने कम से कम तीन चौकियों, एक गोला-बारूद डिपो, ईंधन भंडारण सुविधा और तोपखाने सहित अन्य लक्ष्यों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमारा जवाब इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तान को पुनर्निर्माण में कम से कम 8-12 महीने लगेंगे, शायद इससे भी अधिक।

विज्ञापन
Operation Sindoor is not over it is currently suspended Pakistan will have to pay heavily for one mistake
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI

मंगलवार को एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसे फिलहाल स्थगित रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सतर्क है। अगर पाकिस्तान एक बार फिर चुनौती देता है तो वह फिर से जवाब देगी। 

Operation Sindoor is not over it is currently suspended Pakistan will have to pay heavily for one mistake
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI

पुनर्निर्माण में लगेंगे 8-12 महीने 
भारतीय सेना के चिनार कोर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की लीपा घाटी में सैन्य बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। भारतीय सेना के अधिकारियों का अनुमान है कि पाकिस्तान को इस बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में 8-12 महीने लगेंगे।

Operation Sindoor is not over it is currently suspended Pakistan will have to pay heavily for one mistake
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तानी सैन्य ढांचे किए थे तबाह
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अग्रिम गांव तंगधार में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मई के दूसरे सप्ताह में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई से पाकिस्तानी सैन्य बुनियादी ढांचे का विनाश स्पष्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Operation Sindoor is not over it is currently suspended Pakistan will have to pay heavily for one mistake
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI

एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी ने बताया, हमने कम से कम तीन चौकियों, एक गोला-बारूद डिपो, ईंधन भंडारण सुविधा और तोपखाने सहित अन्य लक्ष्यों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमारा जवाब इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तान को पुनर्निर्माण में कम से कम 8-12 महीने लगेंगे, शायद इससे भी अधिक। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियारों, जिसमें हवाई मंच शामिल थे, का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका। दूसरे अधिकारी ने कहा-हमारे स्वदेशी रूप से विकसित आकाशदीप रडार सिस्टम ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हमारी वायु रक्षा तोपों ने उनके हवाई मंचों को निष्प्रभावी कर दिया। हमारा सैन्य बुनियादी ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि दुश्मन का ढांचा तबाह हो चुका है।

विज्ञापन
Operation Sindoor is not over it is currently suspended Pakistan will have to pay heavily for one mistake
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों ने बताया कि लीपा घाटी में कई खाली सैन्य संरचनाएं मौजूद थीं, लेकिन भारतीय सेना ने केवल उन लक्ष्यों को निशाना बनाया जहां अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सकता था। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने कहा कि मई के दूसरे सप्ताह में जवाबी कार्रवाई के दौरान चिनार कोर ने कम से कम 64 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को मार गिराया और 96 को घायल कर दिया। चिनार कोर के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, संदेश स्पष्ट था - हमारा जवाब 1:3 के अनुपात में होगा, यानी पाकिस्तान के हर संघर्षविराम उल्लंघन के लिए भारतीय सेना तीन गुना जोरदार प्रहार करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed