फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौगाम विस्फोट में नया खुलासा: अमोनियम नाइट्रेट की पहली बार जांच कर रही थी एफएसएल टीम, सैंपलिंग के बीच विस्फोट

Sun, 16 Nov 2025 01:09 PM IST
आकाश दुबे अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Nov 2025 01:09 PM IST
सार

एफएसएल की टीम ने शुक्रवार को 10 बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच कर ली थी। बाकी बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच अगले दिन करने की योजना थी लेकिन श्रीनगर में शनिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक होनी थी। ऐसे में टीम से जुड़े कुछ अधिकारियों ने बाकी बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच रात में ही खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन
Nowgam Blast: FSL team was investigating ammonium nitrate for first time
शुक्रवार रात हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन का दृश्य - फोटो : बसित जरगर

नौगाम थाने में विस्फोट की जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एफएसएल की टीम पहली बार अति संवेदनशील एवं ज्वलनशील अमोनियम नाइट्रेट की जांच करने गई थी। टीम जांच पूरा कर पाती कि अचानक विस्फोट हो गया।

Nowgam Blast: FSL team was investigating ammonium nitrate for first time
शुक्रवार रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुए विस्फोट के प्रभाव - फोटो : बसित जरगर

सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एफएसएल की टीम ने शुक्रवार को 10 बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच कर ली थी। बाकी बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच अगले दिन करने की योजना थी लेकिन श्रीनगर में शनिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक होनी थी। ऐसे में टीम से जुड़े कुछ अधिकारियों ने बाकी बोरियों में रखे विस्फोटक की जांच रात में ही खत्म करने की बात कही। बची बोरियों की जांच के बीच ही यह हादसा हो गया।

Nowgam Blast: FSL team was investigating ammonium nitrate for first time
शुक्रवार रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुए विस्फोट के प्रभाव - फोटो : बसित जरगर

नाम न छापने के आग्रह के साथ एक अधिकारी ने बताया कि एफएसएल के लिए यह अब तक की सबसे अलग तरह की जांच थी। यह मामला अति संवेदनशील व अलग तरह का होने के चलते टीम में वरिष्ठ अधिकारियों को रखा गया। उन्होंने बताया कि जांच में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का भी सख्ती से पालन किया किया। हैरानी इस बात की है कि फिर भी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nowgam Blast: FSL team was investigating ammonium nitrate for first time
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

एक अधिकारी ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट के अति संवेदनशील होने के चलते जरा सी चूक भी घातक साबित होती है। अंदेशा है कि ऐसी ही चूक नौगाम पुलिस थाने में हुई होगी। ये चूक किस स्तर पर हुई, यहां किसी तरह का केमिकल रिएक्शन हुआ या नहीं... ये सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Nowgam Blast: FSL team was investigating ammonium nitrate for first time
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

डीएनए जांच के लिए क्षत-विक्षत शवों की सैंपलिंग
एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस थाने में टीम विस्फोटक के नमूने लेने गई थी, वहां उसे अब अपने कर्मचारियों के मौत के कारण की जांच करनी होगी। विस्फोट में शव क्षत-विक्षत हुए हैं। घटना स्थल पर हमने अपने कर्मचारियों की डीएनए जांच के लिए सैंपलिंग की है। यह हमारे लिए सबसे भावुक समय रहा। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा पहली बार हुआ है जो सभी के लिए यह डरावना अनुभव है। धमाके में जिन एफएसएल कर्मचारियों की जान बची है वे हादसे के वक्त दूसरे कमरे थे।

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed