Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर थाने में धमाका, नौ की मौत: चूक या टेरर... नौगाम में कैसे हुआ ब्लास्ट? विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाया

Sat, 15 Nov 2025 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Nov 2025 01:51 PM IST
सार

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारी 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे से नमूने निकाल रहे थे।

विज्ञापन
many killed injured in blast at Srinagar police station while handling explosives seized in Faridabad
police station blast - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए। धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े एक दर्जन से अधिक वाहन जल गए। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज सात किलोमीटर दूर राजबाग, पुराना सचिवालय, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी।


बताया जाता है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की सैंपलिंग करते समय ये धमाका हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट और एनपीएस था। 
Trending Videos
many killed injured in blast at Srinagar police station while handling explosives seized in Faridabad
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ इसी पुलिस थाने में 19 अक्तूबर को दर्ज मामले में हुआ था। इस पुलिस थाने की जांच में ही दो ओजीडब्ल्यू की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।



 
many killed injured in blast at Srinagar police station while handling explosives seized in Faridabad
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सील किया इलाका
विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। वहीं, घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए। देर रात किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। यह साफ नहीं हो सका कि नौगाम पुलिस थाने में पूरा 2,900 किलो जब्त विस्फोटक रखा गया था या इसकी कुछ मात्रा यहां रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
many killed injured in blast at Srinagar police station while handling explosives seized in Faridabad
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
2,910 किलो अमोनियम नाइट्रेट और एनपीएस किया था जब्त
सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई के दो ठिकानों से 360 किलो और 2,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस जब्त किया था। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री को पुलिस नौगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी। इस मॉड्यूल के मुजम्मिल समेत 9 संदिग्धों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
 
विज्ञापन
many killed injured in blast at Srinagar police station while handling explosives seized in Faridabad
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
इन अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल
10 घायलों को उजाला सिग्नस अस्पताल में ले जाया गया है। इसके अलावा श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल और सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेस अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed