{"_id":"5fedc3681320a83a4a383a2e","slug":"new-year-2021-celebration-in-gulmarg-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत के लिए गुलमर्ग तैयार, कुछ इस तरह 'चांदी की परत' पर मनाया जा रहा है जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत के लिए गुलमर्ग तैयार, कुछ इस तरह 'चांदी की परत' पर मनाया जा रहा है जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
New year 2021 celebration
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल का जश्न मनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग पहुंच चुके हैं। गुलमर्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कई कार्यकर्मों का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
2 of 5
New year 2021 celebration
- फोटो : बासित जरगर
गुरुवार सुबह से ही पर्यटकों की चहलकदमी से घाटी गुलजार हो उठी। दिन के कार्यक्रमों के बाद शाम करीब पांच बजे से रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
3 of 5
New year 2021 celebration
- फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही बाहरी पर्यटक नए साल का जश्म मनाने के लिए पहुंचे हैं। कश्मीर घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखी। जहां इस बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, वहीं यहां के लोग इस बर्फबारी को फायदेमंद भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
New year 2021 celebration
- फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में बीती रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
New year 2021 celebration
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार बता दें कि कश्मीर में इस समय सर्दियों के भीषण 40 दिन चल रहे हैं, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर को शुरू होता है और 31 जनवरी को समाप्त होता है। इस अवधि को सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उधर, नए साल पर वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे नेे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। वहीं जम्मू के लिए दो जोड़ी ट्रेन के परिचालन अवधि में 31 मार्च तक विस्तार किया गया है। रेलवे के इस फैसले से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।