{"_id":"5fed70706c6ed21d634006a5","slug":"largest-rescue-operation-of-the-year-bro-rescues-300-people-trapped-in-snow-zojila","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीमा सड़क संगठन ने बुधवार रात सोनमर्ग - द्रास हाईवे पर छह घंटे बचाव अभियान चलाकर बर्फ में फंसे 300 लोगों की जिंदगियां बचाईं और 105 वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ सुरक्षित पहुंचाया। जबकि एक वाहन को नहीं निकाला जा सका। बताया जाता है कि 106 वाहन बुधवार को सोनमर्ग से द्रास के लिए जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बर्फबारी और हिमस्खलन सभी वाहन फंस गए। इसकी सूचना मिलने के बाद बीआरओ की 122 आरसीसी ने बुधवार शाम सात बजे बचाव अभियान शुरू किया।
2 of 5
बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वाहनों में फंसे लगभग 300 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्हें कंबल, गर्म कपड़े और भोजन सामग्री प्रदान की गई। इसके बाद वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ पहुंचाया गया। एक वाहन में खराबी आ जाने के कारण उसे तत्काल नहीं हटाया जा सका। इस पूरे अभियान का नेतृत्व 32 बीआरटीएफ के कर्नल मुकेश कुमार कर रहे थे। जबकि कैप्टन विक्रम जाधव और जेई अमनदीप सिंह की मुुख्य भूमिका रही।
3 of 5
बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
आज बंद हो जाएगा जोजिला पास
मालूम हो कि इस बार बीआरओ ने जोजिला पास को पूरे सीजन चलाने की घोषणा की थी परंतु अमर उजाला द्वारा इस मामले को इस रास्ते पर होने वाली बर्फबारी और हिमस्खलन की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को इस सड़क को बंद करने की घोषणा की गई। अब इस सड़क को मार्च में यातायात के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 21 नवंबर से शुरू किए गए एक ऑपरेशन में करीब 6 लाईट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और 5 हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) को बीआरओ के जवानों ने हिमस्खलन के दौरान रेसक्यू किया। करीब 15 से अधिक लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन
5 of 5
बीआरओ ने बर्फ में फंसे 300 लोगों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
इस ऑपरेशन को कैप्टन विक्रम जाधव, जेई अमनदीप सिंह, जेई शाम राणा, जेई पीके शुक्ल, जेई जतिंदर की निगरानी में बीआरओ के कई जवानों ने अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।