Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए संस्थानों के बीच समन्वय जरूरी : डॉ. जबीर

विज्ञापन
education news
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को संबोधित करते आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद। स्रोत आयोजक।
- टीओएलआईसी जम्मू की बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईआईएम जम्मू में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (टीओएलआईसी) जम्मू की वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक एवं टीओएलआईसी अध्यक्ष डॉ. जबीर अहमद ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना सभी केंद्रीय संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिंदी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में संपर्क भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल नियमों के अनुपालन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे संस्थानों की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाए। इसके लिए नियमित संवाद, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। टीओएलआईसी के सदस्य सचिव संजय शर्मा ने सदस्य संस्थानों की तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के राजेश कुमार ने संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रत्येक तीन महीने में हिंदी कार्यशालाएं आयोजित करने और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

-----
ज्ञानवार्ता पत्रिका का विमोचन, बेहतर
काम करने वाले संस्थानों की सराहना
इस अवसर पर टीओएलआईसी की वार्षिक पत्रिका ज्ञानवार्ता के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया। राजभाषा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थानों और संसदीय समिति के निरीक्षण में सफल संस्थानों के प्रयासों की सराहना की गई। बैठक में टीओएलआईसी जम्मू के प्रस्तावित विभाजन और आधिकारिक लोगो तैयार करने पर भी चर्चा हुई। विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के अधिकारी, राजभाषा प्रभारी और हिंदी अनुवादक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed