फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: ड्राइवर की एक गलती ने खत्म कर दी 16 जिंदगियां, एक की तो दो दिन बाद थी शादी

Tue, 12 Nov 2019 09:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 12 Nov 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Road Accident Doda Jammu Kashmir, Sixteen Dead, Photos And Video Of Doda Accident
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोडिंग के कारण एक बार फिर से बड़ा हादसा सामने आया है। डोडा के खलैनी में दुर्घटना का शिकार हुए वाहन में चालक सहित कुल 12 लोगों के बैठने का स्थान था, लेकिन इसमें 17 लोग सवार थे। ओवरलोड होने के कारण ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। 
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि जिले के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में बस व मेटाडोर के न चलने के कारण छोटे चार पहिया वाहनों को परमिट जारी किए हैं। इनमें बहुत कम यात्रियों के बैठने के लिए स्थान होता है। अक्सर यह वाहन ओवरलोड होकर चलते हैं। खलैनी में दुर्घटना का शिकार होने वाला वाहन भी ओवरलोड था। लोगों ने बताया कि मृतकों में एक युवक की दो दिन बाद शादी थी।

Road Accident Doda Jammu Kashmir, Sixteen Dead, Photos And Video Of Doda Accident
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

वाहन में चालक सहित 12 यात्रियों के सफर करने की अनुमति है, लेकिन लेकिन इसमें 17 लोग सवार थे।  छोटे वाहन होने के कारण यात्री ज्यादा होने पर इसको संतुलन के साथ चलाना काफी मुश्किल होता है। जब कभी इन वाहनों का संतुलन बिगड़ता है तो स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। मंगलवार को वाहन दुर्घटना में भी चालक के लिए ओवरलोड वाहन को संभालना मुश्किल हो गया था और वाहन सीधे नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident Doda Jammu Kashmir, Sixteen Dead, Photos And Video Of Doda Accident
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

वाहन दुर्घटना में मृतकों के नाम

  1. इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल माजिद
  2. जबिना पत्नी मोहम्मद इरशाद
  3. नासिर
  4. बेबी (बच्चा) पुत्र इरशाद अहमद 
  5. फिरदौस पुत्र नूर मोहम्मद
  6. तबरेज पुत्र मोहम्मद शौकीन 
  7. समीर पुत्र अब्दुल वाहिद
  8. नसीर पुत्र अली जान
  9. रुबिया पत्नी फिरदौस अहमद
  10. बेबी (बच्चा) पुत्र फिरदौस अहमद 
  11. फैज अहमद पुत्र रुरतम वानी 
  12. अमिना पत्नी मोहम्मद सईद 
  13. शाहीन पत्नी फैजुल्ला
  14. तनवीर पत्नी तैमूर अहमद
  15. बेबी (बच्चा) पुत्र तैमूर अहमद
  16. बेबी (बच्चा) पुत्र तैमूर अहमद 
(सभी मृतक मंगोता इलाके के रहने वाले हैं।)
 
विज्ञापन
Road Accident Doda Jammu Kashmir, Sixteen Dead, Photos And Video Of Doda Accident
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी जम्मू रेफर किए गए घायल का नाम  
  1. तैमूर पुत्र मोहम्मद अकरम वानी निवासी मंगोता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed