फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा, तस्वीरें देख आप भी खाकी को करेंगे सलाम

Thu, 23 Jul 2020 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown in kashmir, covid 19, coronavirus Jammu Kashmir latest news in hindi
कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : साकिब नबी

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से जंग में सुरक्षाबल अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में आज कुपवाड़ा पुलिस ने कोविड-19 पर एक जागरूकता रैली आयोजित की। जिसमें लोगों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि ऐसा न करने पर वह दंड के भागीदार होंगे। वहीं पुलिस की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया। घरों की खिड़कियों से लोगों ने पुलिस को सलाम कर उनका अभिवादन भी किया।

lockdown in kashmir, covid 19, coronavirus Jammu Kashmir latest news in hindi
कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : साकिब नबी

एसएसपी कुपवाड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहर के बाहर मार्च किया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि वो कोरोना को रोकने के लिए प्रभावी रूप से निषेधात्मक आदेशों और लॉकडाउन का पालन करें।

lockdown in kashmir, covid 19, coronavirus Jammu Kashmir latest news in hindi
कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : साकिब नबी

बता दें कि  कोरोना वायरस को तेजी से फैलते देख कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों में बुधवार शाम से 27 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बागवानी-कृषि गतिविधियों और जरूरी सामान की आपूर्ति वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी। वहीं, जम्मू संभाग के सांबा जिले में जिला प्रशासन ने विजयपुर के बाद सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसील में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सांबा जिले की तीन तहसीलों में आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं को छोड़ सभी गतिविधियां 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in kashmir, covid 19, coronavirus Jammu Kashmir latest news in hindi
कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : साकिब नबी

कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले ने बताया कि घाटी में किसी भी जिले में छूट नहीं दी जाएगी। हर जिले में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच बुधवार शाम से ही श्रीनगर शहर में पुलिस वाहन हरकत में आ गए और लॉकडाउन की मुनादी कर दी गई।

विज्ञापन
lockdown in kashmir, covid 19, coronavirus Jammu Kashmir latest news in hindi
कोरोना को मात देने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : साकिब नबी

अनलॉक 2.0 के बाद कश्मीर में कोविड 19 के संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अब तक 15000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। कश्मीर संभाग में 250 तक लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने दोबारा लॉकडाउन की अपील की थी।

यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed