फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in Jammu Kashmir: तस्वीरेंः घाटी में घर-घर हो रहा दवा का छिड़काव, कोरोना से जंग में जुटे हैं 'जवान और धरती के भगवान'

Sun, 29 Mar 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
lockdown and coronavirus in jammu kashmir news, Administration became more active after second death due to coronavirus in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 13 नए मामले आने और आज यानी कि रविवार को कश्मीर में एक संक्रमित की मौत होने के बाद प्रशासन पहले से अधिक सतर्क हो गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते यह दूसरी मौत हुई है। वहीं, इस वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी गली-गली और घर-घर दवा का छिड़काव करने में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वो घर से मत निकलें। उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।

lockdown and coronavirus in jammu kashmir news, Administration became more active after second death due to coronavirus in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि बीते दिन यानी कि शनिवार को जम्मू में तीन और कश्मीर में 10 मामले पॉजिटिव पाए गए थे। जम्मू के तीनों मामले पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हुए हैं। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने देर शाम पांच नए लोगों के संक्रमित पाए जाने का ट्वीट किया। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर और बांदीपोरा में आठ पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की थी।

lockdown and coronavirus in jammu kashmir news, Administration became more active after second death due to coronavirus in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में लगातार स्थिति नाजुक होती जा रही है। लद्दाख में यह आंकड़ा 13 पर रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown and coronavirus in jammu kashmir news, Administration became more active after second death due to coronavirus in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में पिछले 11 दिन में ही 24 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बीच शनिवार को चौथे दिन लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा। बाहर से यात्रा कर आने वालों तथा यात्रा इतिहास छिपाने वालों की तलाश के लिए तहसील स्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह समिति गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
lockdown and coronavirus in jammu kashmir news, Administration became more active after second death due to coronavirus in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में मिले 10 नए मामलों में से चार किसी धार्मिक मंडली से संबद्ध हैं, तीन की पॉजिटिव मरीज से संपर्क और तीन की ट्रैवल हिस्ट्री जम्मू-कश्मीर के बाहर की है। इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों का पता किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed