अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आज यानी कि शनिवार को कश्मीर के हालातों में काफी सुधार पाया गया। काफी संख्या में लोग घरों से निकले। दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। वहीं रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी यहां के बाशिंदे बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। ताजा तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी की है।
2 of 7
शनिवार को श्रीनगर के हालात
इन तस्वीरों के देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि घाटी के हालातों में सुधार हो रहा है।
3 of 7
शनिवार को श्रीनगर के हालात
सुरक्षा कारणों को देखते हुए लोगों की आवाजाही व हर गतिविधि पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है।
4 of 7
शनिवार को श्रीनगर के हालात
वहीं, जम्मू जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शनिवार को धारा 144 सीआरपीसी को हटा लिया गया है।
5 of 7
शनिवार को श्रीनगर के हालात
बता दें धारा 144 को गत 5 अगस्त को लगाई गई थी। इसके हटने के साथ ही छठे दिन स्कूल, कॉलेज भी खुल गए।