{"_id":"5d4f2e7d8ebc3e6cf231b177","slug":"4500-people-from-kashmir-send-to-up-and-bihar-by-special-train-from-jammu-visual-of-kashmir-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से आए 4500 लोगों को विशेष ट्रेन से भेजा गया यूपी-बिहार, दर्द बयां करतीं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से आए 4500 लोगों को विशेष ट्रेन से भेजा गया यूपी-बिहार, दर्द बयां करतीं तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर से लौट रहे श्रमिकों और पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात सुविधा देने में भारतीय रेल अहम रोल अदा कर रहा है। पिछले पांच दिन में रेलवे ने 40 हजार के करीब श्रमिकों और पर्यटकों को उनके राज्य भेजा है। इसी कड़ी में शनिवार को 45 सौ के करीब श्रमिकों को विशेष ट्रेन से उनके राज्यों की ओर रवाना किया।
2 of 5
शनिवार को रेलवे ने उधमपुर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई। उधमपुर से चली इस ट्रेन में 45 सौ के करीब यात्रियोें को रवाना किया गया। दोपहर 12 बजे के करीब ट्रेन उधमपुर से जम्मू पहुंची। जम्मू रेलवे स्टेशन से 22 सौ के करीब श्रमिक ट्रेन से रवाना हुए। अधिकांश श्रमिक यूपी और बिहार राज्यों के रहने वाले थे।
3 of 5
सभी कश्मीर घाटी से जम्मू और उधमपुर पहुंचे थे। श्रमिकों का कहना था कि घाटी में हालात सामान्य नहीं होने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। स्टेशन से यात्रियों की संख्या को कम करने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर हर दिन घाटी से हजारों की संख्या में श्रमिक पहुंच रहे हैं। अभी भी रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रमिक हैं, जो बेगमपुरा, टाटा मूरी, मालवा सहित अन्य ट्रेनों से अपने राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
"उधमपुर से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, इसमें 45 सौ के करीब श्रमिकों को भेजा गया हैं। "-राजीव सभ्रवाल, स्टेशन मास्टर, जम्मू
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।