फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A bus full of schoolchildren on the Mansar road narrowly avoided falling into a gorge.

Jammu News: मानसर मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरने से बची

विज्ञापन
A bus full of schoolchildren on the Mansar road narrowly avoided falling into a gorge.
बस का एक पहिया मिट्टी में धंसा दूसरा हवा में लटका, सभी बच्चे सुरक्षित, सड़क की बदहाली पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा-मानसर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया, जब स्कूली बच्चों को पिकनिक के लिए मानसर ले जा रही कठुआ नंबर की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। हादसे में बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई और उसमें सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मानसर से करीब एक किलोमीटर पहले बस सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गई, जिससे बस के ब्रेक सिस्टम का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। इसी दौरान बस का एक पहिया मिट्टी में धंस गया, जबकि दूसरा पहिया हवा में लटक गया। इससे बस वहीं रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सांबा-मानसर-बट्टल मार्ग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि यह मार्ग बीआरओ के अधीन होने के बावजूद गड्ढों की समय पर मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीआरओ से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यादि शीघ्र ही इस पर कार्रवाई नी की गई तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed