फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामबन में भूस्खलन: 13 घर क्षतिग्रस्त, कब्रिस्तान भी चपेट में, शव निकालकर दूसरी जगह किए सुपुर्द-ए खाक

Mon, 20 Feb 2023 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 02:14 PM IST
सार

रामबन के गूल सब डिवीजन में संगलदान के दुक्सर दलवा गांव में भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक पर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित 13 परिवार के लोगों को आनन फानन दूसरी जगहों पर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
Landslide in Ramban: 13 houses road and cementary damaged dead bodies removed and shift to other places
रामबन में भूस्खलन - फोटो : ANI

जम्मू संभाग के डोडा जिले के बाद अब रामबन में भूस्खलन से अस्थिरता का माहौल बन गया है। जिले के गूल सब डिवीजन में संगलदान के दुक्सर दलवा गांव में भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित 13 परिवार के लोगों को आनन फानन दूसरी जगहों पर ले जाना पड़ा।



एक कब्रिस्तान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लोगों ने कब्रिस्तान से शव निकालकर दूसरी जगह सुपुर्द ए खाक किए। इलाके में अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। दुक्सर दलवां गांव रामबन जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर है।

Landslide in Ramban: 13 houses road and cementary damaged dead bodies removed and shift to other places
रामबन में भूस्खलन - फोटो : ANI

एसडीएम मूल तनवीर उल मजीद वानी ने बताया कि गांव के 13 घरों को नुकसान पहुंचा है। यह घर अब रहने लायक नहीं है। प्रभावित 13 परिवारों को टेंट, राशन, बर्तन और कंबल देकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। भूस्खलन शुक्रवार को शुरू हो गया था। स्थानीय कब्रिस्तान भी इसकी चपेट में आ गया। यहां से शव निकालकर दूसरे स्थान पर सुपुर्द ए खाक किए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



गांव के सरपंच रकीब वानी ने बताया कि अब्दुल गनी और फरीद अहमद के घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं जबकि अन्य घरों पर बड़ी दरारें आ गई हैं। इस इलाके में पहली बार ऐसी घटना हुई है, जिसे लेकर दहशत का माहौल है।

Landslide in Ramban: 13 houses road and cementary damaged dead bodies removed and shift to other places
रामबन में भूस्खलन - फोटो : ANI

सोनमर्ग के रेजान इलाके में भूस्खलन, 3 घरों को नुकसान

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के रजान इलाके में रविवार की शाम भारी भूस्खलन के बाद तीन घर और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन के कारण दस दिनों बाद खुला श्रीनगर-लेह राजमार्ग फिर बंद हो गया। किसी के हताहत होने या किसी के हताहत होने की सूचन नहीं है। हालांकि कितने घरों को नुकसान पहुंचा है, प्रशासन ने इसकी अधिकृत सूचना जारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide in Ramban: 13 houses road and cementary damaged dead bodies removed and shift to other places
रामबन में भूस्खलन के बाद लोग - फोटो : संवाद

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से हु भूस्खलन से कुछ घरों और एक गोशाला को काफी नुकसा पहुंचा है। क्षेत्र को साफ कर दिया गया है, और प्रभावित के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। भूस्खल से प्रभावित निवासियों की सटीक संख्या अभी पता नहीं च पाई है। जिला पुलिस, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ बचाव टीमें मौके पर हैं। बीकन अधिकारियों की मदद राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
Landslide in Ramban: 13 houses road and cementary damaged dead bodies removed and shift to other places
डोडा में भूस्खलन (फाइल) - फोटो : संवाद

आपदा प्रबंधन की टीम डोडा पहुंची

रामबन से पूर्व डोडा जिले के नई बस्ती गांव में भूस्खलन से 19 घर, मस्जिद और लड़कियों के धार्मिक स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी। रविवार को गांव की स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की टीम प्रो. सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में चाउरी पहुंची। इससे पूर्व ज्योलॉजिकल सर्व ऑफ इंडिया की टीम ने घरों में दरारें पड़ने के कारणों की जांच की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed