{"_id":"5dc07bc98ebc3e93dc4819e6","slug":"ladakh-and-jammu-kashmir-police-dress-will-be-khakhi-ladakh-police-dress-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए लद्दाख पुलिस से जुड़ी खास बातें, यह रहेगा वर्दी का रंग, ऐसे करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए लद्दाख पुलिस से जुड़ी खास बातें, यह रहेगा वर्दी का रंग, ऐसे करेगी काम
Tue, 05 Nov 2019 12:58 AM IST
Pranjal Dixit
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
देशभर की तरह जम्मू कश्मीर और लद्दाख पुलिस की वर्दी का रंग भी खाकी ही होगा। नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन रंग एक ही रहेगा। हालांकि पुलिस का मौजूदा डिप साइन बदल सकता है।
इस समय जम्मू कश्मीर पुलिस की वर्दी में एक तरफ डिप साइन में गोल्डन ईगल बनी हुई है। जो देश के किसी दूसरे राज्य की पुलिस का साइन नहीं है। उधर, लद्दाख पुलिस का नाम बदलने में छह माह का वक्त लग सकता है।
जम्मू कश्मीर गृह विभाग के सचिव शालीन काबरा का कहना है कि जम्मू कश्मीर पुलिस की वर्दी बदलने का कोई प्रस्ताव अभी नहीं है। उनका कहना है कि वर्दी का रंग बदलने की कोई वजह भी नहीं है। पूरे देश में पुलिस की वर्दी का रंग खाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख पुलिस के प्रमुख आईजी एसएस खंडारे का कहना है कि लद्दाख पुलिस की वर्दी का रंग भी खाकी ही रहेगा। भविष्य में क्या होगा, इस पर कुछ कह नहीं सकते। लेकिन मौजूदा समय में वर्दी का रंग बदलने का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि पुलिस महकमे में इसे लेकर असमंजस और चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं हमारी वर्दी का रंग तो बदल नहीं जाएगा।
विज्ञापन
ढांचा स्थापित होने में लगेगा वक्त
लद्दाख पुलिस का मुख्यालय, वर्दी पर लद्दाख पुलिस का बैच, अलग से लद्दाख पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट आदि के विस्तार में अभी कम से कम छह महीने का वक्त लगेगा। आईजी एसएस खंडारे का कहना है कि लद्दाख में बर्फबारी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में ढांचा स्थापित करने में वक्त लगेगा। अगले छह महीने तक का समय लग सकता है। लद्दाख बेशक पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है। इसमें कोई दो राय नहीं है। भविष्य में रणनीति क्या बनेगी। इस पर अभी से कुछ कहना गलत होगा।