कोरोना वायरस का असर कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर भी पड़ा है। प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद पर्यटकों की आमद भी न के बराबर रह गई है। डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। डल झील में शिकारे सुबह से शाम तक किनारे पर बंधे रहते हैं। हाउसबोट भी खाली हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार कश्मीर में मई के महीने तक की बुकिंग कैंसिल हो गई है। ज्यादातर होटल भी खाली पड़े हैं।
कश्मीर के पर्यटन को लगी कोरोना की नजर, शिकारा मालिकों की बात सुनकर भर आएंगी आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:06 PM IST
सार
शिकारा चलाने वाले अब्दुल का कहना है कि सुबह आते हैं, दिन भर शिकारा स्टैंड पर बांध देते हैं और फिर शाम को लौट जाते हैं। अगर कोई पर्यटक आता भी है तो उससे हाथ मिलाने से भी डर लगता है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि सब जल्द ठीक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन