फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्यूलिप गार्डन के खुलने पर कोरोना का साया, 21-22 मार्च को होगा अंतिम फैसला

Tue, 17 Mar 2020 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली
अमृतपाल सिंह बाली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Doubt on opening of tulip garden due to corona virus
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पार्क और उद्यान बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला उपायुक्त के अनुसार अगले आदेश तक यह सभी जगहें बंद रहेंगी। वहीं मार्च के आखिरी सप्ताह में खुलने वाले एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के खुलने पर असमंजस बना हुआ है। श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन(एसएमसी) की तरफ से इन सभी जगहों को सैनेटाइज करने का अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस बार मार्च के आखरी सप्ताह में ट्यूलिप गार्डन खोलने की उम्मीद थी लेकिन अब इस पर 21-22 मार्च को फैसला लिया जाएगा।



 

Doubt on opening of tulip garden due to corona virus
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

बता दें कि देश भर के साथ-साथ कश्मीर घाटी में भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। सबसे पहले स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, जिम, मॉल आदि ऐसी जगहों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए जहां भीड़ एकत्रित होती है। वहीं अब श्रीनगर के ज़िला प्रशासन ने ज़िले के सभी पार्क और उद्यान बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि श्रीनगर के सभी पार्क और उद्यान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। एहतियात के लिए उठाए जा रहे कदमों में लोगों का सहयोग भी सराहनीय है।

 

Doubt on opening of tulip garden due to corona virus
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

इस बीच श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन के मेयर जुनैद अज़ीम मट्टू ने बताया कि आज भी कई पार्कों को सैनेटाइज किया गया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अस्पतालों और अन्य जगहों को भी रोजाना सैनेटाइज किया जा रहा है। मट्टू के अनुसार रोजाना करीब 60 से 70 जगहों को सैनेटाइज किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doubt on opening of tulip garden due to corona virus
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछली बार 12.5 लाख ट्यूलिप के बल्ब लगाए गए थे। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 13 लाख की गई है। इस बार 4 नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2.58 लाख लोग ट्यूलिप देखने के लिए पहुंचे थे जिनमें स्थानीय और गैर स्थानीय लोग भी शामिल थे। इस बार उम्मीद है कि ट्यूलिप गार्डन में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी लेकिन अभी फिलहाल सभी पार्क और उद्यान बंद करने के निर्देश मिले हैं।


 
विज्ञापन
Doubt on opening of tulip garden due to corona virus
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से घाटी में पर्यटन को पहुंचे नुकसान की भरपाई इस ट्यूलिप गार्डन के खुलने पर निर्भर थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि चार से पांच लाख पर्यटक इस बार इस गार्डन को देखने के लिए आएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने भी तैयारी कर रखी थी लेकिन फिलहाल अब इसके खुलने पर असमंजस बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को श्रीनगर के बादामवारी में करीब 35 हज़ार टिकटों की बिक्री हुई थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed