{"_id":"5e23287d8ebc3e7d633223eb","slug":"kashmir-dsp-davinder-singh-militant-and-bangladesh-connection-nia-to-investigate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीएसपी की कलंक कथा: तो क्या इसलिए दविंदर गया था बांग्लादेश...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी की कलंक कथा: तो क्या इसलिए दविंदर गया था बांग्लादेश...!
Sat, 18 Jan 2020 09:17 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 18 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर नवीद बाबू व दो अन्य आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथों में ले ली है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद शनिवार को इस मामले की दोबारा एफआईआर दर्ज की गई। उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद एजेंसी ने जांच शुरू की। एनआईए ने अब तक विभिन्न जांच एजेंसियों की ओर से जुटाए गए सबूत, दस्तावेज तथा डिजिटल सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं।
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों ने बताया कि दविंदर को शनिवार को कुलगाम से जेआईसी श्रीनगर लाकर एनआईए ने कस्टडी में लिया। इसके बाद उससे विभिन्न पहलुओं को आधार बनाकर पूछताछ की गई। यहां उसे कस्टडी में लिया गया। सोमवार को एनआईए टीम उसे दिल्ली ले जा सकती है। सूत्रों के अनुसार उसके खिलाफ यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) तथा आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि एनआईए की ओर से आतंकियों से सांठगांठ तथा अन्य मामलों पर पूछताछ की गई। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस प्रकार से आतंकियों की मदद करता रहा है।
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
आतंकियों को बाहर ले जाने का मकसद क्या था। पाकिस्तान या खालिस्तानी आतंकियों से कोई संबंध तो नहीं रहा है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले डीएसपी दविंदर सिंह हिजबुल कमांडर नवीद बाबू व दो अन्य आतंकियों के साथ वाहन में मीर बाजार इलाके में पकड़ा गया था। पूछताछ में नवीद को चंडीगढ़ ले जाने तथा वहां कुछ महीनों तक रुकने के लिए 12 लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई थी। यह भी पता चला था कि वह पहले भी नवीद को लेकर जम्मू आया था और यहां स्वास्थ्य लाभ के बाद उसे शोपियां तक सुरक्षित पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
बांग्लादेश दौरे की खंगाली जा रही कुंडली
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले साल डीएसपी दविंदर सिंह ने तीन बार बांग्लादेश का दौरा किया था। यहां वह तीनों बार कुछ दिनों के लिए रुका। आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश में ही वह आईएसआई के संपर्क में आया। उसके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। विदेश से पैसों के लेनदेन का पता लगाने के लिए खातों की छानबीन की जा रही है। पता चला है कि उसकी दो बेटियां बांग्लादेश में पढ़ाई कर रही है। बेटियों की पढ़ाई का खर्च भी आईएसआई की ओर से वहन किए जाने का शक है।

मंदिर की जमीन हड़पने का भी कश्मीरी पंडितों ने दर्ज कराया था मुकदमा
पूछताछ में यह भी पता चला है कि कश्मीरी पंडितों की ओर से भी डीएसपी दविंदर सिंह के खिलाफ जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वर्ष 2017 में कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति की ओर से सोनवार में मंदिर की जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराते हुए दविंदर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था।