{"_id":"5e230c438ebc3e4b563bed8a","slug":"weather-clear-in-jammu-kashmir-temperature-improves-weather-mood-will-deteriorate-again-on-21-22-jan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ, तापमान में सुधार, 21-22 को फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ, तापमान में सुधार, 21-22 को फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
Sat, 18 Jan 2020 07:16 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 18 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मौसम साफ होने पर तापमान में सुधार आया है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है। यहां सभी जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जोजीला पास पर हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी नहीं खुल पाया है।
Trending Videos
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ना वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है, लेकिन दोनों ओर से यातायात सुचारु नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 21-22 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में दिन के मौसम में सुधार आया है लेकिन बर्फीली हवाओं से निजात नहीं मिल पाई है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री चढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, बनिहाल में 0.8 और कटड़ा में 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम खराब होने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबारा मार पड़ सकती है। गत दिनों चार दिन तक रामबन में भूस्खलन के कारण हाईवे बंद रहा था।
विज्ञापन
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी
- फोटो : अमर उजाला
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.0
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 6.8
श्रीनगर माइनस 1.4
लेह माइनस 13.0
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 6.8
श्रीनगर माइनस 1.4