{"_id":"6127152634d28e17932c495e","slug":"kashmir-baramulla-s-bride-sana-reached-her-in-laws-house-with-her-husband-after-driving-car-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार चलाकर ससुराल जाती दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय पूरी दुनिया की नजरें अफगानिस्तान संकट पर टिकी हैं। खासकर महिला सुरक्षा को लेकर सभी देश चिंतित हैं। लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। यह वही तालिबान है जो महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखता है। पूर्व में रहे तालिबान राज में महिलाओं पर जुल्म ढाए जाते थे। उन्हें दोयम दर्जे का समझा जाता था। उन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं थी। दफ्तरों में काम करने पर पाबंदी थी। हील्स पहनकर बाहर निकलने की मनाही थी। घर की बालकानी या छत पर जाना मना था। घर के किसी मर्द के बिना बाहर जाना मना था। अकेले घर से निकलने पर उन्हें पीटा जाता था।
इसी बीच कश्मीर से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो महिलाओं को कट्टरता की बेड़ियों में जकड़ने वालों के मुंह पर तमाचा हैं। बारामुला में हुई एक शादी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दुल्हन अपने पति के साथ अनूठे अंदाज में ससुराल पहुंची।
2 of 5
कार चलाकर ससुराल जाती दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो के वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि कश्मीर एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। मुस्लिम समुदाय में जहां महिलाओं को पर्दा करने पर जोर दिया जाता है, वहीं एक पत्नी का अपने पति को विदाई वाली गाड़ी में बैठाकर ससुराल ले जाना, अपने आप में एक नई बात है।
3 of 5
कार चलाकर ससुराल जाती दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उत्तरी कश्मीर की एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जोकि सुर्खियां बटोर रहा है। ये वीडियो नई नवेली दुल्हन सना का है, जिसकी शादी आमिर के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार चलाकर ससुराल जाती दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
इसमें खास बात यह है कि दुल्हन खुद अपनी विदाई वाली कार चलाकर अपने पति संग ससुराल पहुंची। अनोखी घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कार चलाकर ससुराल जाती दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल करने की उनकी कोई योजना नहीं थी। दरअसल, जब सना की विदाई हो रही थी, तो आमिर ने उससे पूछा कि क्या वह गाड़ी चलाकर अपने ससुराल चलना पसंद करेंगी? उस प्रस्ताव को सना ने स्वीकार किया और वह अपने शौहर को गाड़ी में बैठाकर ससुराल ले आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।