फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ आज: जम्मू में कितने बजे होंगे चांद के दीदार, जानें, सुहागिनों ने रखा व्रत

Thu, 13 Oct 2022 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

आज इतराते चांद का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। शाम ढलने के साथ ही चांद को देखने की हलचल समय के साथ तेज होती चली जाएगी।

विज्ञापन
karva chauth in jammu kashmir jammu moonrise time today news in hindi
Jammu - फोटो : अमर उजाला
आज सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखा है। आज इतराते चांद का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। शाम ढलने के साथ ही चांद को देखने की हलचल समय के साथ तेज होती चली जाएगी। सोलह शृंगार में सजी सुहागिनें पति के लिए चांद देख लंबी आयु की कामना करेंगी।
karva chauth in jammu kashmir jammu moonrise time today news in hindi
Jammu Karwa Chauth - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में कितने बजे निकलेगा चांद

13 अक्तूबर शाम 6:5 मिनट से शाम 7:5 मिनट के बीच करवाचौथ का पूजन करना कल्याणकारी होगा। जम्मू में चंद्र दर्शन रात करीब 08 बजकर 08 मिनट पर होंगे। जम्मू में बुधवार को देर रात तक करवाचौथ की खरीदारी से बाजारों में रौनक रही। गलियों और बजारों में महिलाएं समूह में अपने हाथों पर मेंहीद लगाती नजर आईं। 

karva chauth in jammu kashmir jammu moonrise time today news in hindi
Jammu - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के पटेल बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। श्रृंगार के सामान की खरीदारी से लेकर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में होड़ रही। ज्यादातर महिलाओं को राजस्थानी, मंडाल, क्रिस क्रॉस डिजाइन की मेहंदी पसंद आई। पटेल बाजार में मेहंदी के 30 स्टॉल लगे थे। हर स्टॉल पर एक साथ पांच से दस महिलाओं को मेहंदी लगवाते देखा गया। यहां मेहंदी लगाने वाले अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार से थे। यहां दोनों हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए तीन से छह सौ रुपये लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth in jammu kashmir jammu moonrise time today news in hindi
Jammu - फोटो : संजय कुमार

गांधीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका काजल अग्रवाल ने कहा कि करवाचौक पर एडवांस बुकिंग थी। मेकअप का शुल्क 1500 रुपये से शुरू है। मेहंदी लगाने का क्रेज करवाचौथ पर काफी होता है। इसके लिए विभिन्न डिजाइन हैं। राजस्थानी डिजाइन महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही है। करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए एक स्टॉल पर पहुंचीं शालिनी ने कहा कि पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखा जाता है। पटेल बाजार में महिलाओं की जरूरत का सामान मिल जाता है। इसके चलते यह बाजार महिलाओं की पहली पसंद होती है।

विज्ञापन
karva chauth in jammu kashmir jammu moonrise time today news in hindi
Jammu - फोटो : अमर उजाला

पटेल बाजार फतू चौगान ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान नारायण सिंह ने कहा कि बाजार में 250 के करीब दुकानें हैं। इसमें अधिकांश श्रृंगार और कपड़े की दुकानें हैं। त्योहारी सीजन में करवाचौथ सहित अन्य त्योहार में हर दुकान का प्रतिदिन औसत कारोबार 30 से 50 हजार रुपये तक होता है। करवाचौथ पर बीते दो साल की तुलना में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed