{"_id":"5e21b7078ebc3e4b0e4c8aae","slug":"jammu-srinagar-highway-opened-one-way-photos-of-jammu-kashmir-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल, मौसम साफ, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल, मौसम साफ, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर
Fri, 17 Jan 2020 07:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल होने से राहत मिली है। लेकिन अभी दोनों तरफ से यातायात बहाल नहीं हो पाया है। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। घाटी में शीत लहर जारी है। कई जिलों में दिन का तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू में मौसम साफ होने पर तापमान में उछाल आया है।
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
जोजीला पास पर हुई बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद घाटी में बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बादलों के बीच दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिन से मौसम साफ रहने से जम्मू के तापमान में थोड़ा उछाल आया है। यहां शुक्रवार को दिनभर धूप खिलने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, बनिहाल में 0.6 और कटड़ा में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और उछाल आ सकता है।