जम्मू जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शनिवार को धारा 144 सीआरपीसी को हटा लिया गया है। बता दें धारा 144 को गत 5 अगस्त को लगाया गया था। इसके साथ छठे दिन स्कूल, कॉलेज भी खुल गए। स्कूल जाने के लिए घर से निकली कई छात्राओं को उनके माता-पिता बस तक छोड़ने भी पहुंचे। वहीं, वह अभिभावक जो ऑफिस या अन्य निजी कार्यों से बाहर निकले वह अपने नौनिहालों को स्कूल तक छोड़ने भी पहुंचे।
2 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
अब सभी गतिविधियां सामान्य होने के साथ प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जाएगी। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद रखी गई हैं।
3 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
जम्मू में बकरीद की तैयारियों को लेकर आज दुकानें बाजार और स्कूल कॉलेज खुल गए हैं।
4 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
लोग इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मना सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं।
5 of 7
धारा 144 हटते ही जम्मू में लौटी रौनक
जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार हालात सामान्य है, जिससे धारा 144 हटाई गई है।