फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस के सुरक्षा बंदोबस्त ने निकाला पुलिस अफसरों का दम, 40 साल में पहली बार बदला आयोजन स्थल

Fri, 25 Jan 2019 12:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 25 Jan 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
jammu republic day 2019 preparations done by jammu kashmir police at Jammu University sports ground
jammu high alert - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में चालीस साल में पहली बार जम्मू में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन स्थल बदला गया है। इसकी वजह से इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। सुरक्षा बंदोबस्त ने पुलिस अफसरों का दम निकाल रखा है। 
jammu republic day 2019 preparations done by jammu kashmir police at Jammu University sports ground
jammu high alert - फोटो : अमर उजाला
पहले समारोह एमए स्टेडियम में होता था। अफसरों को पता होता था कि कहां पर किस तरह के बंदोबस्त करने हैं। लेकिन इस बार आयोजन जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रहा है। इस वजह से सभी बंदोबस्त नए सिरे से करने पड़े हैं। पार्किंग से लेकर सिक्योरिटी तक के इंतजामों पर गहरा मंथन करना पड़ा है। 
jammu republic day 2019 preparations done by jammu kashmir police at Jammu University sports ground
jammu high alert - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पूरी यूनिवर्सिटी सुरक्षा घेरे में रहेगी। इसके लिए एक दर्जन क्विक रिएक्शन टीमें तैनात की गई हैं। ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu republic day 2019 preparations done by jammu kashmir police at Jammu University sports ground
jammu high alert - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम को किया गया सील
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम को सील कर दिया गया है। स्टेडियम में किसी भी शख्स के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि चारों ओर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर भी सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यूनिवर्सिटी में हर तरफ से होने वाली एंट्री प्वाइंट पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हर किसी को पहचान पत्र दिखाकर ही प्रवेश करने के लिए अनुमति होगी।  

 
विज्ञापन
jammu republic day 2019 preparations done by jammu kashmir police at Jammu University sports ground
jammu police
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
"सिर्फ जम्मू ही नहीं, बल्कि उन सभी स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जहां गणतंत्र दिवस समारोह होगा। सभी सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां आपस में संपर्क में हैं। जगह-जगह पुलिस कर्मियों को सीआईएसएफ और बीएसएफ के साथ तैनात किया गया है। बार्डर से शहरों को जोड़ने वाले लिंक रोड पर भी अतिरिक्त नाके लगाकर जांच की जा रही है।"- विवेक गुप्ता, डीआईजी, जम्मू सांबा, कठुआ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed