जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कल यानी बुधवार से चिल्ले कलां शुरू होने जा रहा है। इससे पहले घाटी में जल स्रोत जमना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जम्मू शहर और श्रीनगर में धूप खिली हुई है। श्रीनगर में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। ठंड के चलते डल झील की सतह बर्फ की परत दिखना शुरू हो गई है।
जम्मू कश्मीर मौसम अपडेट: घाटी चिल्ले कलां के लिए तैयार, जल स्रोत जमना शुरू, हड्डियां कंपकंपाने वाली हवाएं जारी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:20 PM IST
सार
चिल्ले कलां फारसी का शब्द है, जिसका अर्थ है भीषण ठंड। यह तीन चरणों में होता है। इसे चिल्ले कलां, चिल्ले खुर्द और चिल्ले बच्चा कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन