फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में लगातार ठंड का प्रकोप जारी, पारा -8.2 डिग्री, डल झील समेत अन्य पानी के स्रोत जमे

Sat, 16 Jan 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi Minimum Temperatures Recorded Today minus 8.2
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी भीषण ठंड के प्रकोप से जूझ रही है। स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पारा लगातार शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। श्रीनगर में लगातार पिछले कुछ दिनों से लोगों को हड्डियां जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रात का तापमान लगातार माइनस में जाने के कारण सड़कों पर भी कोहरा जमा हुआ दिखा। कुछ जगहों पर एसएमसी के कर्मचारी कोहरे को पिघलाने के लिए सड़कों पर नमक का छिड़काव करते दिखाई दिए।

Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi Minimum Temperatures Recorded Today minus 8.2
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इस भीषण ठंड के चलते श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के अधिकतर हिस्से जम गए हैं। कई जगहों पर बच्चे फुटबॉल और क्रिकेट खेल रहे हैं।

Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi Minimum Temperatures Recorded Today minus 8.2
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

इस बीच लगातार प्रशासन भी लोगों से जमी हुई झील व पानी के अन्य स्रोतों पर चलने से परहेज करने की अपील कर रहा है। लगातार एसडीआरएफ के जवान झील में पेट्रोलिंग कर जमे हुए हिस्से को तोड़ते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi Minimum Temperatures Recorded Today minus 8.2
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में साफ मौसम के बीच ठिठुरन बढ़ी
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह कोहरे के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही। लेकिन सुबह और शाम को ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है। सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi Minimum Temperatures Recorded Today minus 8.2
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में इस समय चिल्ले कलां का दौर जारी है। कुल 40 दिन की इस अवधि में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड रहती है। चिल्ले कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन तक चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का दौर चलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed