वर्ष 2021 की पहली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल के थे। त्राल के मंडूरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में आतंकी पनाह लिए हुए हैं।
Jammu Kashmir 2021 की पहली मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने कहा- समर्पण कर दो, पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, फिर...
जब आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उन्होंने अंदर से ग्रेनेड फेंके। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया जबकि बाकी के आतंकियों को 10 मिनट के भीतर मार गिराया गया। आईजीपी के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक पिछले साल अगस्त में आतंकवाद में शामिल हुआ था। जबकि अन्य दो इसी साल एक जनवरी को आतंकवाद में शामिल हुए थे।
आईजीपी ने कहा कि मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त आरिफ बशीर, वारिस हसन नायकू और सैयद हाफिज के रूप में हुई। आईजीपी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। यदि कुछ बच्चे भटक गए हैं तो उनके परिजन आगे आएं, पुलिस उनकी मदद के लिए तैयार है। पुलिस हर उस युवा की मदद करेगी जो मुख्य धारा में लौटना चाहता है।
गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में अभी तक इस वर्ष जनवरी का महीना शांतिपूर्वक रहा। पिछले साल जनवरी के महीने में जम्मू-कश्मीर में 17 आतंकी, 3 सैनिक, 1 पुलिस कर्मी और 2 सेना के पोर्टर मारे गए थे।
जबकि इस वर्ष जनवरी में अभी तक 4 सैनिक शहीद हुएऔर 3 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें से केवल एक ही सैनिक आतंकी हमले में शहीद हुआ जबकि बाकी के 3 पाकिस्तान के संघर्ष विराम उलंघन के दौरान गोलाबारी में शहीद हुए।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Pulwama Encounter: आतंकी बने बेटों से परिजनों की गुहार- अभी भी वक्त है घर लौट आ, जानिए फिर क्या हुआ..