फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः मानसून के आखिरी पड़ाव में 36 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश-उमस ने किया बेहाल

Thu, 12 Sep 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 12 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir temperature hiked, latest photos of weather of jammu kashmir valley
भीषण गर्मी में लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मानसून के आखिरी पड़ाव में पारा पसीने छुड़ा रहा है। दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पिछले चार दिन में जम्मू में रात का पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जम्मू में वर्ष 2008 से 2017 के बीच सितंबर में न्यूनतम (अधिकतम) तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहा है। लेकिन इस बार सितंबर में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच चल रहा है। पिछले तीन वर्ष में न्यूनतम तापमान का यह स्तर सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ है। वर्ष 2016 में सितंबर के न्यूनतम तापमान का उच्चतम स्तर 20.9 डिग्री रहा था, जो इस बार बढ़कर 27.6 डिग्री पहुंच गया है। 


 
jammu kashmir temperature hiked, latest photos of weather of jammu kashmir valley
भीषण गर्मी के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठा यात्री आनंद लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के असर से जम्मू के पर्वतीय इलाके भी तपने लगे हैं। ठंडे रहने वाले बनिहाल और भद्रवाह में भी गर्मी का खासा असर रहा। इधर, जम्मू के बाजार में खरीदारों की रौनक गायब है। बुधवार को जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान 34-36 डिग्री तक चला गया, जबकि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 3-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। यही नहीं, कई इलाकों में कश्मीर और जम्मू का तापमान 32 डिग्री पर एक जैसा चल रहा है। 
jammu kashmir temperature hiked, latest photos of weather of jammu kashmir valley
जम्मू में बुधवार सुबह से ही तपिश के साथ उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया था। हालत यह थी कि पंखों और दूसरे विद्युत उपकरणों से हटते ही हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। बच्चों और बुजुर्गों की हालत ज्यादा खराब थी। दिनभर बिजली की अघोषित कटौती ने गर्मी की आग में घी डालने का काम किया। जम्मू के बाजारों में दिन के समय खरीदारों की रौनक गायब थी, जो पहुंचे वे भी बेहाल रहे। जम्मू में बुधवार को दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 73 पहुंच जाने से उमस ने अधिक परेशान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir temperature hiked, latest photos of weather of jammu kashmir valley
जम्मू में पीने का पानी लेकर जाती महिलाएं - फोटो : पीटीआई
दिन का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 35.7 डिग्री तक चला गया। मंगलवार की बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में अमूमन ठंडे रहने वाले बनिहाल और भद्रवाह जैसे इलाकों में भी पारा 33-34 डिग्री तक पहुंच गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अन्य कई इलाकों में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। 
विज्ञापन
jammu kashmir temperature hiked, latest photos of weather of jammu kashmir valley
आज भी नहीं मिलेगी राहत 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार भी मौसम के साफ रहने से गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिलेगी। आगामी एक हफ्ते तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इस बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे साफ है कि जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता लगभग खत्म हो गई है। राज्य में सितंबर के मध्य तक मानसून रहता है। इस साल मानसून की पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। जिससे भविष्य में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed