फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी, गुलमर्ग में लगा पर्यटकों का जमावड़ा, तस्वीरों में देखें रोमांच

Tue, 27 Dec 2022 12:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Season first snowfall in Pahalgam, tourists throng Gulmarg
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

पर्यटक स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही गुलमर्ग में पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 को बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में रविवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jammu Kashmir: Season first snowfall in Pahalgam, tourists throng Gulmarg
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

शनिवार की रात यह माइनस 5.8 डिग्री था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री रहा, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।

Jammu Kashmir: Season first snowfall in Pahalgam, tourists throng Gulmarg
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

हालांकि यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Season first snowfall in Pahalgam, tourists throng Gulmarg
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा शहर में पारा माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इस बीच लद्दाख में लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 डिग्री सेल्सियस और माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Season first snowfall in Pahalgam, tourists throng Gulmarg
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
 मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, 26 से 30 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। 29 और 30 दिसंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed